V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्रों को समुचित सुविधायें मिलनी चाहिए:बीईओ

 बीआरसी सुखपालनगर में संगोष्ठी में बोले शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़। सदर बीआरसी सुखपालनगर पर गुरुवार को शिक्षक संगोष्ठी को संबोधित करते हुये खंड शिक्षा अधिकारी सदर मोहम्मद रिजवान ने कहा कि स्कूल में नामांकित छात्रों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ दिलाना हम सभी का दायित्व है। उन्हें ड्रेस, स्वेटर, जूते इत्यादि मिल सके। इसके लिए निर्धारित धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी भेजी जा चुकी है। टीचरों से अपील की है कि डीबीटी योजना से छात्र वंचित न होने पाये। इस पर शिक्षकों को विशेष रूप से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा लक्ष्य के हिसाब से पठन पाठन सुनिश्चित होना चाहिए। विधानसभा में जिन टीचरों की डयूटी लगी है। वे जिम्मेदारी पूर्वक    ड्यूटी का निर्वहन करें। ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिक्षक ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वाह करें। उन्होंने कहा जिन टीचरों को मोबाइल में डीबीटी फीडिंग में दिक्कत आ रही है। वे आज बीआरसी पर इसकी बारीकियों को समझ लें। संचालन टीचर राजेश सिंह ने किया। मीटिंग में सदर ब्लाक के शिक्षक काफी संख्या में मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बीआरसी सुखपालनगर में संगोष्ठी में बोले शिक्षा अधिकारी
प्रतापगढ़। सदर बीआरसी सुखपालनगर पर गुरुवार को शिक्षक संगोष्ठी को संबोधित करते हुये खंड शिक्षा अधिकारी सदर मोहम्मद रिजवान ने कहा कि स्कूल में नामांकित छात्रों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ दिलाना हम सभी का दायित्व है। उन्हें ड्रेस, स्वेटर, जूते इत्यादि मिल सके। इसके लिए निर्धारित धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी भेजी जा चुकी है। टीचरों से अपील की है कि डीबीटी योजना से छात्र वंचित न होने पाये। इस पर शिक्षकों को विशेष रूप से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा लक्ष्य के हिसाब से पठन पाठन सुनिश्चित होना चाहिए। विधानसभा में जिन टीचरों की डयूटी लगी है। वे जिम्मेदारी पूर्वक    ड्यूटी का निर्वहन करें। ब्लाक अध्यक्ष प्रभाकर प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिक्षक ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वाह करें। उन्होंने कहा जिन टीचरों को मोबाइल में डीबीटी फीडिंग में दिक्कत आ रही है। वे आज बीआरसी पर इसकी बारीकियों को समझ लें। संचालन टीचर राजेश सिंह ने किया। मीटिंग में सदर ब्लाक के शिक्षक काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Comment