संगम के पास नाले में बरामद हुआ शव
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ढेमा में एक चिकित्सक ने घरेलू कलह के चलते अपनी जान दे दिया। उनका शव प्रयागराज जनपद में संगम के पास नाले में बरामद हुआ। चिकित्सक ने जान देने से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था जो उनकी कार में बरामद हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
ढेमा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह शिक्षक के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका बेटा अमित सिंह 35 चिकित्सक था। जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानधाता में तैनात थे। परिजनो के मुताबिक डा. अमित सिंह 21 फरवरी को शाम अपनी कार से कही जाने के लिए निकले थे। इसके बाद इनकी कार फाफामऊ स्थित पुल पर बरामद हुई थी। कार के अंदर उनका पर्स, मोबाइल एवं एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में उन्होने लिखा था कि अपने माता पिता एवं पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर अपनी जान दे रहे है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आशंका वश गोताखोर बुलाकर गंगा नदी में शव की काफी खोजबीन कराई मगर सफलता नहीं मिली। इससे परिजन रोते कलपते हुए घर लौट आए थे। उधर आज सुबह संगम स्थित नाला में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर अमित के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनो ने शव की शिनाख्त अमित सिंह के रूप में किया। साथ ही शव देखते ही बिलखने लगे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर चिकित्सक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है। चिकित्सक का शव आज देर शाम घर लाया गया। घटना से क्षेत्रीय लोगो में भी शोक व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें