V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

अयोध्या। प्राथमिक विद्यालय रुरुखास एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुरुखास के संयुक्त संयोजन में  मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक के कक्षा 4 व 5 के छात्र/ छात्राये तथा जूनियर के कक्षा 6 से 8 के छात्र/ छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली । बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, जय हिंद जय भारत, आन बान शान से सरकार बने मतदान से आदि जैसे महत्वपूर्ण नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। तथा 27 फरवरी को बढ़-चढ़कर मतदान कर जनपद अयोध्या को सर्वाधिक मत प्रतिशत वाले जनपद की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया।  उक्त रैली में प्राथमिक विद्यालय रुरुखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव सहायक अध्यापक मुकेश चंद्र, राजित राम, बृजेश कुमार तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुरुखास के प्रधानाध्यापक कासिम अंसारी सहायक अध्यापक ऐश्वर्य नारायण, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजशेखर आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया तथा लोगों को बढ़-चढ़कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मनीष देव ने बताया उक्त रैली में 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया है। उक्त रैली निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान अंतर्गत निकाली गई है। रैली प्राथमिक विद्यालय रुरुखास से प्रारम्भ होकर रुरुखास चौराहा, उमरपुर बाजार आदि स्थानो  से होते हुए प्राथमिक विद्यालय रुरुखास पर समाप्त की गई।  प्राथमिक विद्यालय रुरुखास में मतदाता को जागरूक करने और प्रोत्साहित करने के लिए एक कार का मॉडल रखा गया है, जिससे मतदाता जागरूकता कार का नाम दिया गया है जिसे बच्चे देखकर बहुत उत्साहित हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। प्राथमिक विद्यालय रुरुखास एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुरुखास के संयुक्त संयोजन में  मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें प्राथमिक के कक्षा 4 व 5 के छात्र/ छात्राये तथा जूनियर के कक्षा 6 से 8 के छात्र/ छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली । बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, जय हिंद जय भारत, आन बान शान से सरकार बने मतदान से आदि जैसे महत्वपूर्ण नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। तथा 27 फरवरी को बढ़-चढ़कर मतदान कर जनपद अयोध्या को सर्वाधिक मत प्रतिशत वाले जनपद की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया।  उक्त रैली में प्राथमिक विद्यालय रुरुखास के प्रधानाध्यापक मनीष देव सहायक अध्यापक मुकेश चंद्र, राजित राम, बृजेश कुमार तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुरुखास के प्रधानाध्यापक कासिम अंसारी सहायक अध्यापक ऐश्वर्य नारायण, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजशेखर आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया तथा लोगों को बढ़-चढ़कर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मनीष देव ने बताया उक्त रैली में 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया है। उक्त रैली निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान अंतर्गत निकाली गई है। रैली प्राथमिक विद्यालय रुरुखास से प्रारम्भ होकर रुरुखास चौराहा, उमरपुर बाजार आदि स्थानो  से होते हुए प्राथमिक विद्यालय रुरुखास पर समाप्त की गई।  प्राथमिक विद्यालय रुरुखास में मतदाता को जागरूक करने और प्रोत्साहित करने के लिए एक कार का मॉडल रखा गया है, जिससे मतदाता जागरूकता कार का नाम दिया गया है जिसे बच्चे देखकर बहुत उत्साहित हैं।

Leave a Comment