संस्कार व स्वावलम्बन आयाम की पहल
अयोध्या। सेवा भारती अयोध्या महानगर के तत्वाधान में सहादतगंज सलारपुर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में छोटे बच्चों के लिए संस्कारशाला व किशोरियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ विभाग संगठन मंत्री दिनेश द्वारा किया गया, जिसमे उन्होंने कहा शिक्षा से हम योग्य हो सकते है किंतु प्रशिक्षण हमे उद्यमी बनाता है। महानगरमंत्री डॉ प्रेमचन्द्र ने बताया विद्यालय के बाद बच्चों के लिए 2 घण्टे संस्कार विशेष पाठ्यक्रम के अंतर्गत व 3 घण्टे सिलाई बुनाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य प्रमुख डा उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा बचपन मे पोषित संस्कार के साथ शिक्षित हुई युवापीढ़ी स्वावलंबी बनती है। इसके साथ ही उपस्थित मातृशक्ति व बालिकाओं से आगामी चुनावों में अपना नागरिक कर्तव्य निभाते हुए मतदान अवश्य करने का आह्वान किया। कलावती को केंद्राध्यक्ष दो सहायक प्रशिक्षिकाओं व पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,उपाध्यक्ष डॉ आभा सिंह, संरक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, सूर्या आदि ने सहयोग किया



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































