यूनियन की ब्रांच काउंसिल में कर्मचारियों के मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा
प्रतापगढ़। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चुनाव बाद संसद घेरने की तैयारी है। बुधवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ब्रांच काउंसिल में इसके संकेत मिले हैं। नेताओं का कहना कि मार्च बाद घेराव की तैयारी है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के बाद आंदोलन को धार मिलेगी। मेस यूनियन की प्रतापगढ़ ब्रांच की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं जैसे नाइट ड्यूटी भत्ता, यात्रा भत्ता, सीयूजी के मुद्दे पर बात हुई। कर्मचारियों ने इन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन का भी मुद्दा उठाया। कहा कि राजस्थान सरकार पुरानी पेंशन देने जा रही है। उन्होंने यूनियन पर पेंशन का हक दिलाने के लिए दबाव बनाया। ब्रांच मंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि इसी साल मार्च महीने में पुरानी पेंशन के मुद्दे पर यूनियन सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। मीटिंग में अजय आंनद, मोहम्मद अनीश, मनीष पांडे, राज किशोर, सलामत उल्ला, विनय मिश्रा समेत कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































