भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ की बैठक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ की बैठक भाजपा कार्यालय पर प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक मो. शोएब अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव पर विचार विमर्श हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए शोएब अंसारी ने कहा कि उ.प्र. में भाजपा के शासन के पांच वर्ष पूरे हो गए। भाजपा की सरकार आप सबने देख लिया परख लिया। प्रदेश की बहन बेटियां सुरक्षित है। कही भी प्रदेश में दंगा फसाद नहीं हुआ, एक दिन के लिए भी कफ्र्यू नहीं लगा। व्यापारी गुण्डा टैक्स से आजाद है छिनैती, हत्या, अपहरण नहीं होती। यह मुमकिन इसलिए हुआ कि भाजपा सरकार ने अपराधियो को जेल भेज दिया, अपराधियो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की गयी। सभी जानते और मानते है कि उत्तर प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी तो अपराध बढ़ा है, अपराधी को छूट मिली यह आजाद हुए है। भाजपा ने बिना भेद भाव के शासन किया इस शासन में किसी भी गरीब का परिवार भूखे नहीं सोता इतना राशन सरकार देती है। पिछली सरकार में गरीब का परिवार कई कई दिन उपवास करता था और और आत्म हत्या कर लेता था। गरीब किसान साहूकार से लिए गये कर्ज उसके ब्याज के कारण से आत्महत्या कर लेता था, आज ऐसा नहीं होता इसलिए कि फसल बुवाई से पहले गरीब के खाते में सरकार रूपए भेज देती है। जिससे साहूकार के कर्ज से उसे राहत मिल गयी। आज नगर महानगर व ग्रामीण क्षेत्रो में अच्छी सड़के ब्रिज, ओवरब्रिज, चिकित्सालय, स्कूलो के निर्माण हुए। यह है विकास जो दिखाई देता है। कुल मिलाकर पांच साल के भाजपा की सरकार देख परख लिया है। अब समय आ गया है कि आप भाजपा से हाथ मिलाये आपराधियो के बहकावे में न आये। इस शासन में जितनी योजनाए चल रही है उन सब का लाभ बिना भेदभाव के हिन्दू मुस्लिम सभी को मिल रहा है मेरिट के आधार पर बिना रिश्वत के नौकरी मिल जाी है। चैबीस घण्टे बिजली है। अब समय आ गया है कि भाजपा के भागीदार बने। भाजपा के एक एक प्रत्याशी को विधायक बनाये। जिससे प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार बन सके। जिससे हमारा प्रदेश विकास करता रहे और हर गरीब परिवार सुरक्षित व खुशहाल रहे। बैठक में डा. अनीस सलमानी, डा. जाकिर हुसैन रिजवी, डा. वहीउद्दीन, मो. रईस, शाहनवाज अंसारी, हमीद इदरीसी, अब्बास अली राईन, राबिया अंसारी, श्रीमती जुबैदा खातून, नसरीन बानो, अनीसा खान, शकीला हाशमी, गुलाम अंसारी, अजीज अंसारी, मकसूद अहमद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने सम्बोधित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें