प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव गाबी महुआवन में दो दिन पूर्व मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।
गाबी महुआवन निवासी युवक पर दो दिन पूर्व रंजिशन हमला करके घायल कर दिया था। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से गंभीर हालत में जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया था। वहां पर इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर आने से परिजनो में कोहराम मचा है। गांव के प्रधान असलम का कहना है कि भाजपा में शामिल होने के कारण मृतक के दो दिन पूर्व धमकी मिली थी। उन्होने कहा कि दबंगो ने उनके करीबी को मौत के घाट उतार दिया। मामले में आरोपी अपराधी किस्म के है। उनके खिलाफ पहले से ही हत्या के मामले दर्ज है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें