V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अधिवक्ताओं ने अपनी बनाई है अलग पहचान :- अपर महाधिवक्ता

अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्र के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका पर संगोष्ठी
प्रतापगढ़। राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं का आजादी के पूर्व से ही बड़ा योगदान  रहा है,इसलिए अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की विशेष आवश्यकता है। यह बातें जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद की प्रतापगढ़ इकाई द्वारा मंगलवार को वारिष्ठ अधिवक्ता पंडित राधेश्याम शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्र के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका संगोष्ठी के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ के अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अधिवक्ताओं ने अपनी अलग पहचान स्थापित किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है और वादकारी अधिवक्ता के प्रति समर्पित होता है और उस पर उसका अटूट विश्वास होता है, इसलिए अधिवक्ता की प्रेरणा से समाज का मतदाता शत प्रतिशत मतदान अवश्य करेगा। संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का प्रबुद्ध वर्ग होता है,जिसके बात को समाज गंभीरता से लेता है।अधिवक्ता का राष्ट्रहित में बड़ा योगदान रहा है इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान करा कर के राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका को सार्थक बनाना है,जिससे एक स्वस्थ और मजबूत सरकार सरकार बने और विकास की ओर प्रदेश उन्मुख हो तभी समाज का विकास संभव है। इस मौके पर परिषद के प्रदेशमंत्री दुर्गा प्रसाद ने अधिवक्ताओं का राष्ट्र हित में योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों जागरुक करते हुए राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर  जिला बार के पूर्व अध्यक्ष शम्भू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे वारिष्ठ अधिवक्ता पंडित राधेश्याम शुक्ल के उद्वोधन के उपरांत राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता व संचालन महामंत्री मनोज सिंह ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश सिंह स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद,अनंत अग्रवाल,अनिल दूबे,श्रीमती किरण बाला,बिभा पांडेय,जिला शासकीय अधिवक्ता योगेश शर्मा,प्रदीप पांडेय,राकेश सिंह,रवि सिंह,पारिजात मिश्र,विनीत शुक्ल,दीना मिश्र,शिव कुमार,राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल, अनिल पांडेय,आशीष गुप्ता,अंकित सिंह, भरत लाल,देवेन्द्र,विनोद पाठक, अम्बिकेश,राजा राम सरोज,संतोष मिश्र, इंद्रकांत,महावीर उपाध्याय, पंकज चौधरी,पवन सिंह,शक्ति सिंह, सतीश दुबे,राकेश चौरसिया,शेष बहादुर, शिशिर शुक्ला,गुलाब चन्द्र, विजय कुमार,अलोक सिंह,उदित गिरी, विवेक त्रिपाठी,विजय श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह,अनीश गुप्ता,अनिल शुक्ल,के के दूबे, सहित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment