V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने दिया भाजपा को समर्थन

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने भाजपा को समर्थन दिया है। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षण कृपानिधान तिवारी का कहना है कि राष्ट्रहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। इसको ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने यूपी चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। संगठन सदा राष्ट्र के साथ खड़ा रहता है।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सर्व समाज हित में काम करने वालें समाजिक व गैर राजनैतिक संगठनों का समर्थन भाजपा को सदा मिलता रहता है। हमारी नीतियों व विचारधारा से देश की जनता खुद को जोड़कर देखती है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास भी समाहित होगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि चाणक्य परिषद के समर्थन से अयोध्या विधानसभा समेत जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी को मजबूती मिलेगी। चाणक्य परिषद के कृपानिधान तिवारी समाजिक कार्यो के लिए जाने जाते है। अयोध्या विधानसभा में उनके जनाधार का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने भाजपा को समर्थन दिया है। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षण कृपानिधान तिवारी का कहना है कि राष्ट्रहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। इसको ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने यूपी चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। संगठन सदा राष्ट्र के साथ खड़ा रहता है।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सर्व समाज हित में काम करने वालें समाजिक व गैर राजनैतिक संगठनों का समर्थन भाजपा को सदा मिलता रहता है। हमारी नीतियों व विचारधारा से देश की जनता खुद को जोड़कर देखती है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास भी समाहित होगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि चाणक्य परिषद के समर्थन से अयोध्या विधानसभा समेत जिले की सभी विधानसभाओं में पार्टी को मजबूती मिलेगी। चाणक्य परिषद के कृपानिधान तिवारी समाजिक कार्यो के लिए जाने जाते है। अयोध्या विधानसभा में उनके जनाधार का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Comment