V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोरांव से राजबली की ओर से बसपा सुप्रीमो को सुनने पहुंचा भारी जनसमूह

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में नीला झंडा व नीला टोपी लगाए दिखे सभी समर्थक
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजबली जैसल की ओर से बहन कुमारी मायावती के विशाल जनसभा में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में भारी तादाद में लोग केपी ग्राउंड में पहुंचे। सभी समर्थकों के हाथों में पूरे जोश के साथ नीला झंडा हाथी निशान वाला और सिर में टोपी लगी हुई थी जो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना काफिला कोरांव से शुरू कर कोहड़ार पुल पर कुछ देर के लिए ठहराव कर नारेबाजी करते हुए फिर बहन कुमारी मायावती के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे। काफिले का हौसला अफजाई करते हुए पूर्व विधायक राजबली जैसल ने कहा कि कोरांव की जनता भारी जनसमूह के साथ बहन जी के रैली में यह साबित कर दिया कि अब वह दिन दूर नहीं जब उनको यहां का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राजबली जैसल ने कहा कि यह रैली की भीड़ नहीं बल्कि विजय दिलाने का उद्घोष था। उनके इस भीड़ को देखकर विपक्षियों के हौंसले भी पस्त होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रभारी रामकुमार कुशवाहा, जिला सचिव राजू गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा जंगीलाल गुप्ता, नित्यानंद मिश्रा, अच्युतानंद मिश्र, ब्राह्मण भाईचारा अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, अमन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में नीला झंडा व नीला टोपी लगाए दिखे सभी समर्थक
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव से बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजबली जैसल की ओर से बहन कुमारी मायावती के विशाल जनसभा में सम्मिलित होने के लिए सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में भारी तादाद में लोग केपी ग्राउंड में पहुंचे। सभी समर्थकों के हाथों में पूरे जोश के साथ नीला झंडा हाथी निशान वाला और सिर में टोपी लगी हुई थी जो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना काफिला कोरांव से शुरू कर कोहड़ार पुल पर कुछ देर के लिए ठहराव कर नारेबाजी करते हुए फिर बहन कुमारी मायावती के संबोधन को सुनने के लिए पहुंचे। काफिले का हौसला अफजाई करते हुए पूर्व विधायक राजबली जैसल ने कहा कि कोरांव की जनता भारी जनसमूह के साथ बहन जी के रैली में यह साबित कर दिया कि अब वह दिन दूर नहीं जब उनको यहां का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। राजबली जैसल ने कहा कि यह रैली की भीड़ नहीं बल्कि विजय दिलाने का उद्घोष था। उनके इस भीड़ को देखकर विपक्षियों के हौंसले भी पस्त होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रभारी रामकुमार कुशवाहा, जिला सचिव राजू गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा जंगीलाल गुप्ता, नित्यानंद मिश्रा, अच्युतानंद मिश्र, ब्राह्मण भाईचारा अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय, अमन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment