V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

PBPG कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

प्रतापगढ़ ।  दिनाँक 18 फरवरी को प्रतापगढ़ सिटी में स्थित जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद के स्वीप कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर डॉ शिवानी मातनहेलिया की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह जी व शिक्षकगण डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ. जितेंद्र सैनी के अतिरिक्त भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस संगोष्ठी में मतदान का महत्व, आवश्यकता आदि मतदान से सबंधित विभिन्न विषयों पर सबने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. शिवानी जी से छात्र छात्राओं में मतदान से सम्बंधित प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित किया, अंत में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजभानु जी ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कर शुभारंभ किये तथा मौजूद प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं ने भी बैनर पर हस्ताक्षर किए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ ।  दिनाँक 18 फरवरी को प्रतापगढ़ सिटी में स्थित जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद के स्वीप कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर डॉ शिवानी मातनहेलिया की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह जी व शिक्षकगण डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ. जितेंद्र सैनी के अतिरिक्त भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस संगोष्ठी में मतदान का महत्व, आवश्यकता आदि मतदान से सबंधित विभिन्न विषयों पर सबने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. शिवानी जी से छात्र छात्राओं में मतदान से सम्बंधित प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित किया, अंत में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजभानु जी ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कर शुभारंभ किये तथा मौजूद प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं ने भी बैनर पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Comment