प्रतापगढ़। वी0 एस0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच में माँ सरस्वती जी के जन्मदिवस के अवसर पर वसंत पंचमी के पावन पर्व पर माँ सरस्वती जी का पूजन पंडित अजय तिवारी जी के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक श्री राकेश सिंह जी एवं विद्यालय की कार्यकारिणी निर्देशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने मुख्य रूप से इस पूजा में समस्त बच्चों के साथ एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मिलकर माँ सरस्वती जी की पूजा में अपना योगदान करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ ज्ञान दायिनी की पूजा करके पूर्णाहुति डालकर सरस्वती जी का पूजन एवं हवन किया।
उक्त कार्यक्रम में कक्षा सात एवं आठ के छात्र छात्राओं ने पीले वस्त्र धारण कर सरस्वती पूजन में सम्मिलित हुए तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी पीले वस्त्र धारण कर सरस्वती पूजन किया।छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती जी से बुद्धि एवं ज्ञान की कामना करते हुए उनका स्मरण सच्चे मन से किया। विद्यालय की शिक्षिका रश्मि जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं शिक्षिका रोशनी, प्रिया, संगीता आदि ने देवी गीत प्रस्तुत करके पूरे विद्यालय को संगीत सुरो से गुंजायमान कर दिया और माँ सरस्वती जी से अपने समस्त बच्चों के जीवन में सुविचार लाने के लिए उनकी वंदना की। अंत में विद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक श्री राकेश सिंह जी एवं विद्यालय की कार्यकारिणी निर्देशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने पूजा अर्चना करने के बाद माँ सरस्वती जी से अपने विद्यालय के समस्त बच्चों एवं शिक्षिका शिक्षिकाओं के मन में अच्छे विचार उत्पन्न करने के लिए एवं बुराई को दूर करने के लिए सभी को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए माँ हंसवाहिनी की पूजा अर्चना करते हुए समस्त बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रदान की। अंत में कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें