V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व मंत्री के बेटे , बहू सैकड़ो समर्थकों के साथ बसपा नेता भाजपा में शामिल

गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। जनपद के बड़े नेताओं में शुमार कई बार विधायक व मंत्री रहे सीताराम निषाद के बेटे दिग्विजय निषाद व पुत्रवधु रेखारानी निषाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के पूर्व महासचिव व निरंकारी मिशन के सचिव रामयज्ञ अनुरागी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी को पार्टी का ध्वज देकर सदस्यता ग्रहण करायी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आज समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से जनता का अपार समर्थन पार्टी को मिल रहा है। भाजपा सदा सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से आम जनता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। जिससे समाज के हर वर्ग पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है। दिग्विजय निषाद ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा में समाज के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन भाजपा के प्रत्याशी को मिल रहा है। रेखारानी निषाद ने कहा कि भाजपा को रिकार्ड वोटों से विजय दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क किया जायेगा। निरंकारी मिशन के सचिव रामयज्ञ अनुरागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। इसी वजह से आज यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में शामिल होने वाले में समाजसेवी तारुन जयचन्द्र उर्फ दीनदयाल, बसपा कार्यकर्ता सुग्रीम, श्रीराम, रितिक, राम प्रसाद, रामखेलावन, सवारी देवी, गुड्डा देवी, सुखमता देवी, संजू देवी, सुभद्रा देवी, मीरा देवी, शांति देवी, आशा देवी, किसमता देवी, सरोज कुमारी, शीतला प्रसाद, रामतीरथ वर्मा, प्रदीप कुमार, दयाराम, रामचन्द्र, राजवली, अकराम, नीरज शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिम्पुल मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी
अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। जनपद के बड़े नेताओं में शुमार कई बार विधायक व मंत्री रहे सीताराम निषाद के बेटे दिग्विजय निषाद व पुत्रवधु रेखारानी निषाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के पूर्व महासचिव व निरंकारी मिशन के सचिव रामयज्ञ अनुरागी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कार्यालय पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी को पार्टी का ध्वज देकर सदस्यता ग्रहण करायी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव को आज समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन की वजह से जनता का अपार समर्थन पार्टी को मिल रहा है। भाजपा सदा सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से आम जनता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। जिससे समाज के हर वर्ग पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है। दिग्विजय निषाद ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा में समाज के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन भाजपा के प्रत्याशी को मिल रहा है। रेखारानी निषाद ने कहा कि भाजपा को रिकार्ड वोटों से विजय दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसम्पर्क किया जायेगा। निरंकारी मिशन के सचिव रामयज्ञ अनुरागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। इसी वजह से आज यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में शामिल होने वाले में समाजसेवी तारुन जयचन्द्र उर्फ दीनदयाल, बसपा कार्यकर्ता सुग्रीम, श्रीराम, रितिक, राम प्रसाद, रामखेलावन, सवारी देवी, गुड्डा देवी, सुखमता देवी, संजू देवी, सुभद्रा देवी, मीरा देवी, शांति देवी, आशा देवी, किसमता देवी, सरोज कुमारी, शीतला प्रसाद, रामतीरथ वर्मा, प्रदीप कुमार, दयाराम, रामचन्द्र, राजवली, अकराम, नीरज शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर सिंह, गिरीश पाण्डेय डिम्पुल मौजूद रहे।

Leave a Comment