V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

18 को आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद

अयोध्या। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन अयोध्या जनपद में होगा। वह अयोध्या, मिल्कीपुर, रुदौली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। अयोध्या विधानसभा के फतेहगंज स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग में 10 बजे, मिल्कीपुर विधानसभा के महात्मा गांधी इंटर कालेज अमानीगंज के मैदान में दोपहर 12 बजे व रुदौली विधानसभा के जखरा मठ्ठा नेवादा 2 बजे उनकी विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला महामंत्री भाजपा राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 18 फरवरी को 12 बजे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद गोसाईगंज विधानसभा के परसुराम महाविद्यालय तारुन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन अयोध्या जनपद में होगा। वह अयोध्या, मिल्कीपुर, रुदौली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। अयोध्या विधानसभा के फतेहगंज स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग में 10 बजे, मिल्कीपुर विधानसभा के महात्मा गांधी इंटर कालेज अमानीगंज के मैदान में दोपहर 12 बजे व रुदौली विधानसभा के जखरा मठ्ठा नेवादा 2 बजे उनकी विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला महामंत्री भाजपा राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 18 फरवरी को 12 बजे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद गोसाईगंज विधानसभा के परसुराम महाविद्यालय तारुन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है।

Leave a Comment