कोतवाल की सख्ती से कोतवाली क्षेत्र शत प्रतिशत असलहा जमा कराने की ओर अग्रसर
कौशाम्बी। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता की सुरक्षा हेतु कट पद पुलिस द्वारा लाइसेंसी असलहा जमा कराने की प्रक्रिया पूरे जनपद में तेजी से चल रही है। वही मंझनपुर क्षेत्र में सेलरहा पूरब गांव में झगड़े के दौरान फायरिंग की बात सामने आने के बाद मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में असलहा जमा कराने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है ।कोतवाल विनोद कुमार सिंह की सख्ती को देखते हुए थाना क्षेत्र के असलहा धारी लोगों द्वारा प्रतिदिन बड़ी मात्रा में थाने में असलहों को जमा किया जा रहा है । ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की लड़ाई झगड़ा दंगा फसाद ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा लाइसेंसी असलहो को मतदान तारीख तक तथा मतगणना तक जमा कराने का कार्य किया जाता है ।जिससे आम मतदाता निडर और निष्पक्ष होकर मतदान जैसे महापर्व में निष्पक्षता से भाग ले सके ।इसी कड़ी में मंझनपुर पुलिस द्वारा महीनों पहले क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों के असलहों को जमा कराया गया था। परंतु किसी कारणवश कुछ जुगाड़ लोगों ने असलहा नहीं जमा करने का फैसला लिया था। परंतु इसी दरम्यान मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा गांव में दो पक्षों के आपसी विवाद में पुलिस को फायरिंग करने के समाचार प्राप्त हुए थे ।जिस पर मंझनपुर पुलिस पूरी तरह हरकत में आते हुए थाना क्षेत्र के ना जमा किए गए असलहों को शत-प्रतिशत जमा कराने हेतु युद्ध स्तर पर अपना कार्य शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मंझनपुर थाने में प्रतिदिन लाइसेंसी असलहा धारियों द्वारा अपने असलहो को कोतवाली में सुपुर्द किया जा रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































