मन्झनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह रहे मौजूद
कौशाम्बी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यालय स्थित मन्झनपुर चौराहे पर सफाई कर्मचारियों सहित कलेक्ट्रेट व अन्य विभाग के कर्मचारियों ने मतदान जागरूकता हेतु कैंडल मार्च निकालकर आम जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया।शाम 7:00 बजे निकाले गए इस कैंडल मार्च के दौरान मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह मैं फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे और कैंडल मार्च में उपस्थित भीड़ नियंत्रित करते रहे। ज्ञात हो कि 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव की मतदान करने हेतु तिथि निर्धारित की गई है ।जिसके लिए सरकारी संस्थाओं सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मतदान करने हेतु आम जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान किए जा रहे हैं ।इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी के तरफ से सफाई कर्मचारी सहित कलेक्ट्रेट वा अन्य कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को शाम को कैंडल मार्च निकालकर आम जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ में लोगों ने मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के जागरूकता से संबंधित नारे भी लगाएं। कैंडल मार्च में उपस्थित भारी भीड़ को देखते हुए मंझनपुर कोतवाल मैं फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहे, और भीड़ को नियंत्रित करते हुए कैंडल मार्च संपन्न करने के बाद लोगों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाने का काम करते रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































