प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुलवामा शहादत दिवस के वेदनामयी अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियो ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क और सेनेटाइजर के साथ पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतो को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा जिंदल ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियो को बताया कि आज के ही दिन 2019 में आतंकियो ने पुलवामा में सैनिको की बस पर आतंकी हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वेदनामयी अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओ और शिक्षक शिक्षिकाओ ने मौन धारण करके उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जीवटता व साहस को नमन किया। विद्यालय की छात्रा अदिति, श्रेया, शिवन्या, नीलाक्षी, अवंतिका, भूमिका, वेदिका, स्वर्णिका और रिया ने मां भारती के वीर सपूतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। छात्राओ ने मां भारती के सपूतो के साहस और शौर्य को नमन करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की निदेशका श्रीमती अलका सिंह ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह दिवस अत्यंत वेदनादायी है। देश की अखंडता, एकता और सीमा सुरक्षा के लिए वीर सपूतो द्वारा किया गया अतुलनीय बलिदान युगो युगो तक अमर रहेगा। विद्यालय परिवार की ओर से भारत माता के इन वीर सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें