मंत्रोच्चार के बीच हुई ज्ञान की देवी की पूजा श्रद्धाभाव से बच्चो के विद्या संस्कार का शुभारम्भ
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। श्री भट्ट ब्राहमण संस्था के तत्वाधान में गायत्री मंदिर रूपापुर के प्रांगण में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती के पूजन का कार्यक्रम पं. राजेन्द्र द्विवेदी के मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ अर्पित कर उपस्थित जनो ने अपने श्रद्धाभाव समर्पित करके विद्या बुद्धि दायिनी मां से समाज में ज्ञान की दीपमालिका प्रसारित करने की मंगल कामना की। पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा ने समाज में सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में पं. सुरेन्द्र शर्मा ने सपत्नीक पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में प्रमोद पांडेय भट्ट, रूप नारायण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शर्मा, मनोज राय प्रधान, दीनदयाल शर्मा, अशोक राय, अरूण शर्मा, कृष्णलाल शर्मा, आद्या प्रसाद राय, सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, त्रिलोचन शर्मा, वंशराज शर्मा, गिरीश चन्द्र शर्मा, रमेश बहादुर शर्मा, धु्रव शर्मा, अखिलेश शर्मा, अरविन्द शर्मा, संजीव शर्मा, विवेक शर्मा आदि रहे।इसी तरह विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला पूर्वी में हर्षोल्लास पूर्वक ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का पूजन विधि विधान से किया गया। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व छात्र आनन्द कुमार गुप्त तथा विद्यालय के सह व्यवस्थापक मुरारीलाल ने सपत्नीक समवेत पूजन में भाग लिया। विद्यारम्भ संस्कार में पिंकी पांडेय, नेहा तिवारी, सविता पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, नीरज तिवारी, विनोद पटेल, धीरज, गुरू प्रसाद निगम, शेखर, सिद्धार्थ, सचिन आदि उपस्थित रहे।इसी प्रकार वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्हे बच्चो के बीच मां सरस्वती के जन्मदिवस के अवसर पर बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां का पूजन पंडित अजय तिवारी के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक राकेश सिंह एवं कार्यकारिणी निदेशिका श्रीमती अलका सिंह ने समस्त बच्चो एवं शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ मिलकर मां सरस्वती की पूजा में अपना योगदान करते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां ज्ञान दायिनी की पूजा करके पूर्णाहुति डालकर पूजन एवं हवन किया।इसी प्रकार श्याम बिहारी गली में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर आज बसंती पंचमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन वैदिक मंत्रो के साथ किया गया। पूरोहित दयाशंकर तिवारी ने पर्व के बारे में प्रकाश डाला तथा कल्याण एवं सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना किया। गायत्री परिवार के आचार्य चन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्री राम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मदिन है। इसी दिन दादा गुरू जी ने दर्शन देकर ग्यान देकर युग परिवर्तन का संकल्प कराया था। जन जन को गायत्री से परिचय कराया। सांय दीपदान व गायत्री महामंत्र व महामृत मंत्र की विशेष आहुति लोक कल्याण के लिए किया। कार्यक्रम में महिलाए, बच्चे, पुरूष सभी ने सहभागिता की।