जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शाहगरीब की तकिया सराय इन्द्रावत में खेत में शौच गई ननद भाभी से शोहदे छेड़खानी करने लगे। उनके द्वारा शोर मचाने पर शोहदो ने तमंचा लहराकर धमकाया तथा घटना की शिकायत किसी से न करने की बात कहकर चले गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर तीन आरोपियो को नामजद करते हुए पुलिस को दी है।
शाहगरीब की तकिया सराय इन्द्रावत गांव निवासिनी सविता देवी पत्नी सुमित कुमार हरिजन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गुरूवार को शाम करीब छह बजे अपनी ननद के साथ खेत में शौच गई थी। वहां पर पहले से ही गांव के तीन युवक मौजूद थे। शौच के लिए बैठते ही तीनो ठेला मारकर छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध करने पर तीनो गाली गलौज करने लगे। अपनी आबरू को बचाने के लिए शोर मचाया तो तमंचा दिखाते हुए धमकाया कि किसी से शिकायत न करना वरना जान से मार देगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तीनो धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनो को घटना की जानकारी दी तो लोग सन्न रह गए। इसके बाद थाने पर जाकर पुलिस को तीनो आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना से वह तथा ननद भयभीत है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें