V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देश की तरक्की का रास्ता गांवो की तरक्की से होगा-मो0 ताहिर

बल्दीराय/सुल्तानपुर। चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा प्रत्याशी पद के दावेदार अपनी अपनी बातें जनता के सामने रखने लगे हैं। पूर्व सांसद मो0 ताहिर खान एक सेवक के रूप में वर्षों से अपनी सेवा निभाते हुए समाज में हर गरीब तबके के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसौली विधानसभा क्षेत्र के नाम से मशहूर कस्बा इसौली में विकास करने करने का वादा करते हुए कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी इसौली का विकास करना आज शुक्रवार को कस्बा इसौली किला मस्जिद पर पर सुद्दू शाह की मजार पर माथा टेका तदोपरान्त पारा बाजार में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।  मीडिया से बातचीत में बताया कि समाज की मदद करते करते उन्हें ऐसा लगा कि समाज के लोगों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी गांव तक पहुंचाएं। सुल्तानपुर के 187 विधानसभा प्रत्याशी के रूप में वे चुनाव प्रचार में लगे हैं उनके समर्थन में उनके कार्यकर्ता और उनके चहेती जनता ने पूर्व सांसद मो0 ताहिर खान को बताया कि हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। वहीं पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान का कहना है कि जिस तरह पार्टी ने उन्हें मौका दिया है। वे चुनाव भारी मतों से जीतेंगे और उन्होंने जनता को आश्वासन भी दिया कि जो कार्य अभी तक इसौली विधानसभा में नहीं हुआ है वह उसे करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश का विकास तभी हो पाएगा जब गांवो का विकास होगा जनता द्वारा अगर दिए गया अधिकार कभी विफल नहीं होने देंगे और इसौली में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। जब देश स्वतंत्र हुआ। पंडित मदन मोहन मालवीय महामना बुद्धिजीवी कहते हैं ग्रामे ग्रामे पाठशाला ग्रामे ग्रामे मदशाला मानसिक व शारीरिक विकास हो इस देश का विकास तब होंगे जब यहां का युवक ज्ञानवान चरित्रवान बलवान होगा। इसलिए गांवों की तरक्की होना चाहिए, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सपा नेता अख्तर रजा, राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बल्दीराय/सुल्तानपुर। चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा प्रत्याशी पद के दावेदार अपनी अपनी बातें जनता के सामने रखने लगे हैं। पूर्व सांसद मो0 ताहिर खान एक सेवक के रूप में वर्षों से अपनी सेवा निभाते हुए समाज में हर गरीब तबके के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसौली विधानसभा क्षेत्र के नाम से मशहूर कस्बा इसौली में विकास करने करने का वादा करते हुए कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होगी इसौली का विकास करना आज शुक्रवार को कस्बा इसौली किला मस्जिद पर पर सुद्दू शाह की मजार पर माथा टेका तदोपरान्त पारा बाजार में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।  मीडिया से बातचीत में बताया कि समाज की मदद करते करते उन्हें ऐसा लगा कि समाज के लोगों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी गांव तक पहुंचाएं। सुल्तानपुर के 187 विधानसभा प्रत्याशी के रूप में वे चुनाव प्रचार में लगे हैं उनके समर्थन में उनके कार्यकर्ता और उनके चहेती जनता ने पूर्व सांसद मो0 ताहिर खान को बताया कि हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। वहीं पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान का कहना है कि जिस तरह पार्टी ने उन्हें मौका दिया है। वे चुनाव भारी मतों से जीतेंगे और उन्होंने जनता को आश्वासन भी दिया कि जो कार्य अभी तक इसौली विधानसभा में नहीं हुआ है वह उसे करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश का विकास तभी हो पाएगा जब गांवो का विकास होगा जनता द्वारा अगर दिए गया अधिकार कभी विफल नहीं होने देंगे और इसौली में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे। जब देश स्वतंत्र हुआ। पंडित मदन मोहन मालवीय महामना बुद्धिजीवी कहते हैं ग्रामे ग्रामे पाठशाला ग्रामे ग्रामे मदशाला मानसिक व शारीरिक विकास हो इस देश का विकास तब होंगे जब यहां का युवक ज्ञानवान चरित्रवान बलवान होगा। इसलिए गांवों की तरक्की होना चाहिए, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सपा नेता अख्तर रजा, राधेश्याम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment