कोरांव प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की रीतियों एवं नीतियों को बहुत लोगों को रास आती देखी जा रही है। विधानसभा कोरांव के बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजबली जैसल द्वारा कराए गए पूर्व में विकास कार्यों एवं मिलनसार स्वभाव के कारण अन्य पार्टियों के स्थानीय नेता जुड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र कुमार पाल ने बसपा नेता ज्ञान सिंह एवं कार्यालय प्रमुख महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए महेंद्र कुमार पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई की मार व किसानों की धान खरीद में जो समस्याएं हुई वह कभी नहीं हुई थी और बसपा में हमेशा गरीबों, किसानों का ध्यान दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी मिलकर राजबली जैसल को फिर से विधायक बनाकर विधानसभा में भेजकर कोरांव का विकास और भी आगे ले जाने का काम करेंगे। पिछले पांच सालों से ठप्प पड़े विकास कार्य को पूरा करने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष राजू गौतम, शिव कुमार मिश्र पयासी, प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें