V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, कई घायल

मऊआइमा (प्रयागराज)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों जम कर लाठी डंडा चापड और तमंचा चले हैं। जिसमें दोनों ओर से कई जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा कस्बा के मोहल्ला हजियाना निवासी मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हफीज़ का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पडोसी प्रायः आमादा फसाद रहते हैं ।मोहम्मद समीर का आरोप है कि उनके विपक्षी एक राय होकर उसके उपर चापड ,लाठी डंडा से हमला कर दिए जब उसका भाई बचाने आया तो तमंचा सटा कर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया ।परन्तु तमंचा का कारतूस मिस हो जाने से सभी उसके घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाए ।तथा कार को क्षति ग्रस्त कर दिए । बेहोशी की हालत में मोहम्मद समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने मोहम्मद कलीम ,गुलफाम ,मोहम्मद कलीम ,फरहान ,बदरूद्दीन ,लल्ला उर्फ गुलाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । जबकि दूसरे पक्ष के गुलाब उद्दीन पुत्र बदरुद्दीन का आरोप है कि विपक्षी उसे लाठी डंडे और धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिए । तथा  घायल उसके पिता बदरूद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मोहम्मद अलीम ,मोहम्मद मतीन ,हफीज़ ,अजीम, कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों जम कर लाठी डंडा चापड और तमंचा चले हैं। जिसमें दोनों ओर से कई जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा कस्बा के मोहल्ला हजियाना निवासी मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हफीज़ का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पडोसी प्रायः आमादा फसाद रहते हैं ।मोहम्मद समीर का आरोप है कि उनके विपक्षी एक राय होकर उसके उपर चापड ,लाठी डंडा से हमला कर दिए जब उसका भाई बचाने आया तो तमंचा सटा कर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया ।परन्तु तमंचा का कारतूस मिस हो जाने से सभी उसके घर में घुस कर जम कर उत्पात मचाए ।तथा कार को क्षति ग्रस्त कर दिए । बेहोशी की हालत में मोहम्मद समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने मोहम्मद कलीम ,गुलफाम ,मोहम्मद कलीम ,फरहान ,बदरूद्दीन ,लल्ला उर्फ गुलाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । जबकि दूसरे पक्ष के गुलाब उद्दीन पुत्र बदरुद्दीन का आरोप है कि विपक्षी उसे लाठी डंडे और धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिए । तथा  घायल उसके पिता बदरूद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मोहम्मद अलीम ,मोहम्मद मतीन ,हफीज़ ,अजीम, कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment