V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छेड़खानी पर युवक को चप्पलों से धुना

जाम में फंसी स्कूटी चालक युवती ने शोहदे को सिखाया सबक
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा कस्बा के रेलवे फाटक पर आए दिन जाम लगा रहता है । इसी जाम में फंसी एक स्कूटी सवार युवती को एक बाइक चालक ने छेडख़ानी कर दिया। चप्पलों से पीट कर बाइक चालक का इश्क का बुखार उतार दी। मुंह ढक कर बाइक चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा कस्बा स्थित रेलवे फाटक पर प्रायः जाम लगना आम बात है । लोग  जाम के झाम में घंटों फंसे रहते हैं । गुरुवार को रेलवे फाटक पर फिर जाम लग गया एक बाइक चालक शोहदे ने स्कूटी चालक युवती से छेडख़ानी करने लगा। बताते हैं कि बाइक चालक स्कूटी चालक पर फब्तियां कस रहा था और थोडी थोडी देर में छेडख़ानी करने लगा। जिससे युवती ऊब कर स्कूटी खडी कर बाइक चालक युवक को चप्पलों से धुन दिया। जिसपर युवक मुंह छिपा कर तेजी से फरार हो गया । उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मऊआइमा थाने में युवती ने कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई और वह चली गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जाम में फंसी स्कूटी चालक युवती ने शोहदे को सिखाया सबक
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा कस्बा के रेलवे फाटक पर आए दिन जाम लगा रहता है । इसी जाम में फंसी एक स्कूटी सवार युवती को एक बाइक चालक ने छेडख़ानी कर दिया। चप्पलों से पीट कर बाइक चालक का इश्क का बुखार उतार दी। मुंह ढक कर बाइक चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा कस्बा स्थित रेलवे फाटक पर प्रायः जाम लगना आम बात है । लोग  जाम के झाम में घंटों फंसे रहते हैं । गुरुवार को रेलवे फाटक पर फिर जाम लग गया एक बाइक चालक शोहदे ने स्कूटी चालक युवती से छेडख़ानी करने लगा। बताते हैं कि बाइक चालक स्कूटी चालक पर फब्तियां कस रहा था और थोडी थोडी देर में छेडख़ानी करने लगा। जिससे युवती ऊब कर स्कूटी खडी कर बाइक चालक युवक को चप्पलों से धुन दिया। जिसपर युवक मुंह छिपा कर तेजी से फरार हो गया । उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मऊआइमा थाने में युवती ने कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई और वह चली गई।

Leave a Comment