V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरी की वाहन बैट्री , अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जनपद के थाना मानिकपुर पर आवेदक सद्दाम उर्फ सोनू निवास कटरा थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गयी कि दिनांक 05.02.2022 की रात्रि प्रार्थी अपना ट्रक व ट्रैक्टर मिरगढ़वा में खड़ी किया था, अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक व ट्रैक्टर की कुल 04 बैट्री चोरी कर ली गयी। वादी की इस सूचना पर थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 34/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त मुकदमें की विवेचना  के क्रम में थाना मानिकपुर के उप निरीक्षक  प्रदीप कुमार  द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान  थाना क्षेत्र के चौरही बाईपास पर एक ऑटो में बैठे उक्त अभियोग से संबंधित 05 अभियुक्तों को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 के साथ गिरफ्तार किया गया व उक्त ऑटो में लदी चोरी की 02 अदद बैट्री बरामद की गयी।  बरामद बैट्री के संबंध में गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी व हमारे तीन अन्य साथियों ने मिलकर कुछ दिन पहले ही मिरगढ़वा से एक ट्रक व ट्रैक्टर से 04 बैट्री चोरी की थी जिसमें से 02 बैट्री हम लोगों ने सस्ते दामों में बेंच दी थी, और जो 02 बैट्री बची थी उन्हे आज हम ऑटो में लादकर बेचने जा रहे थे कि पुलिस  ने हमें पकड़ लिया । पकड़े गए अभियुक्तों का नाम  सोनू सोनकर पुत्र रामबाबू सोनकर  व सलमान पुत्र असलम व अली हसन पुत्र अल्लन  निवासी मिरगढ़वा थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ व   हफीज अहमद उर्फ मोनू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी इनायतगंज थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ व  मो0 इजहार उर्फ मोनू पुत्र मो0 इसरार निवासी ककरैहा कन्धिरुआ थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ बताया गया ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ । जनपद के थाना मानिकपुर पर आवेदक सद्दाम उर्फ सोनू निवास कटरा थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गयी कि दिनांक 05.02.2022 की रात्रि प्रार्थी अपना ट्रक व ट्रैक्टर मिरगढ़वा में खड़ी किया था, अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक व ट्रैक्टर की कुल 04 बैट्री चोरी कर ली गयी। वादी की इस सूचना पर थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 34/2022 धारा 379 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त मुकदमें की विवेचना  के क्रम में थाना मानिकपुर के उप निरीक्षक  प्रदीप कुमार  द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान  थाना क्षेत्र के चौरही बाईपास पर एक ऑटो में बैठे उक्त अभियोग से संबंधित 05 अभियुक्तों को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 के साथ गिरफ्तार किया गया व उक्त ऑटो में लदी चोरी की 02 अदद बैट्री बरामद की गयी।  बरामद बैट्री के संबंध में गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी व हमारे तीन अन्य साथियों ने मिलकर कुछ दिन पहले ही मिरगढ़वा से एक ट्रक व ट्रैक्टर से 04 बैट्री चोरी की थी जिसमें से 02 बैट्री हम लोगों ने सस्ते दामों में बेंच दी थी, और जो 02 बैट्री बची थी उन्हे आज हम ऑटो में लादकर बेचने जा रहे थे कि पुलिस  ने हमें पकड़ लिया । पकड़े गए अभियुक्तों का नाम  सोनू सोनकर पुत्र रामबाबू सोनकर  व सलमान पुत्र असलम व अली हसन पुत्र अल्लन  निवासी मिरगढ़वा थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ व   हफीज अहमद उर्फ मोनू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी इनायतगंज थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ व  मो0 इजहार उर्फ मोनू पुत्र मो0 इसरार निवासी ककरैहा कन्धिरुआ थाना नवाबगंज प्रतापगढ़ बताया गया ।

Leave a Comment