V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल के निर्देश पर विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस  अभियान चलाकर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के  क्रम में बीती  रात्रि को थाना बाघराय के उप निरीक्षक हरि मोहन राजपूत द्वारा कमासीन बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की बकुलाही नदी पुल पर 04 व्यक्ति 02 चोरी की मोटर साइकिल के साथ मौजूद है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम तत्काल बकुलाही नदी पुल पर पहुंची तो वहां 02 मोटर साइकिल के पास मौजूद 04 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर 01 व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया व 03 व्यक्ति अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग गये। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  48/2022 धारा 411 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके से 02 मोटर साइकिल बरामद की गयी जिसके संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त नूरैन खान द्वारा बताया गया कि यह दोनों मोटर साइकिलें चोरी की है। मौके से जो लोग भाग गये हैं वो मेरे साथी हैं, उन्ही के द्वारा ये मोटर साइकिले कहीं से चोरी की गयी थी। हम चारों व हमारा एक अन्य साथी मिलकर चोरी की मोटर साइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर उससे मिले पैसों को आपस में बांट लेते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल के निर्देश पर विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस  अभियान चलाकर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के  क्रम में बीती  रात्रि को थाना बाघराय के उप निरीक्षक हरि मोहन राजपूत द्वारा कमासीन बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की बकुलाही नदी पुल पर 04 व्यक्ति 02 चोरी की मोटर साइकिल के साथ मौजूद है। इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम तत्काल बकुलाही नदी पुल पर पहुंची तो वहां 02 मोटर साइकिल के पास मौजूद 04 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर 01 व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया व 03 व्यक्ति अंधेरे व भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग गये। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  48/2022 धारा 411 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके से 02 मोटर साइकिल बरामद की गयी जिसके संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त नूरैन खान द्वारा बताया गया कि यह दोनों मोटर साइकिलें चोरी की है। मौके से जो लोग भाग गये हैं वो मेरे साथी हैं, उन्ही के द्वारा ये मोटर साइकिले कहीं से चोरी की गयी थी। हम चारों व हमारा एक अन्य साथी मिलकर चोरी की मोटर साइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर उससे मिले पैसों को आपस में बांट लेते हैं।

Leave a Comment