V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डिप्टी सीएम की पत्नी ने किया जनसम्पर्क

 कौशाम्बी।  विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले में सियासी गर्मी बढ़ गई है। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। कौशाम्बी में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रत्याशियों के पास कम समय है। ऐसे में उनके परिवार के सदस्य भी प्रचार के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। चुनावी दंगल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी मौर्य व उनके परिवार के सदस्य व भाजपा के पदाधिकारियों व समर्थंको की टीम भी प्रचार कर रही हैं।   सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद के सिराथू विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से मैदान में है। केशव प्रसाद मौर्य 2012 में भी सिराथू से विधायक चुने गए थे। सिराथू से राजनीतिक जीत की सफर तय करते हुए 2014 में फूलपुर से सांसद बने फिर भाजपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी । 2017 में केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और इनको डिप्टी सीएम बनाया। इस बार पुनः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने घर से सियासी मैदान में है। अपने पति केशव प्रसाद मौर्य को फिर से विजय श्री दिलाने के लिए उनके समर्थंक रात दिन मेहनत कर रहे हैं। वही उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य अपनी महिला टीम के साथ लगातार गांव-गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रही है। राजकुमारी मौर्य अब तक 50 से अधिक गांवों में जनसम्पर्क कर चुकी है।  विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है जिस आधार पर वह चुनाव लड़ सके वह सिर्फ जनता को धोखा दे  सकते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 कौशाम्बी।  विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले में सियासी गर्मी बढ़ गई है। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। कौशाम्बी में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रत्याशियों के पास कम समय है। ऐसे में उनके परिवार के सदस्य भी प्रचार के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। चुनावी दंगल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी मौर्य व उनके परिवार के सदस्य व भाजपा के पदाधिकारियों व समर्थंको की टीम भी प्रचार कर रही हैं।   सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद के सिराथू विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से मैदान में है। केशव प्रसाद मौर्य 2012 में भी सिराथू से विधायक चुने गए थे। सिराथू से राजनीतिक जीत की सफर तय करते हुए 2014 में फूलपुर से सांसद बने फिर भाजपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी । 2017 में केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और इनको डिप्टी सीएम बनाया। इस बार पुनः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने घर से सियासी मैदान में है। अपने पति केशव प्रसाद मौर्य को फिर से विजय श्री दिलाने के लिए उनके समर्थंक रात दिन मेहनत कर रहे हैं। वही उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य अपनी महिला टीम के साथ लगातार गांव-गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांग रही है। राजकुमारी मौर्य अब तक 50 से अधिक गांवों में जनसम्पर्क कर चुकी है।  विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है जिस आधार पर वह चुनाव लड़ सके वह सिर्फ जनता को धोखा दे  सकते हैं।

Leave a Comment