सीडब्ल्यूसी मेंबर ने बेरोजगारी से हुई रिकार्ड मौतों पर जतायी चिंता, सीएलपी नेता मोना ने भी मंहगाई व कानून व्यवस्था पर भाजपा पर बोला हमला।
लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास के स्वर्णिम भविष्य की मजबूती के लिए लोगों से मौजूदा विधायक आराधना मिश्रा मोना के मिशन को और प्रभावी बनाए रखने का आहवान किया है। श्री तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश के जिस कोने मे वह दौरे पर जा रहे हैं वहां लोगों की जुबान पर रामपुर खास का यह जगमगाता विकास नजीर बनकर दिखा करता है। गुरूवार को प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के पुरवारा, खैरा पूरे छेमी व दरिहट मे आराधना मिश्रा मोना के समर्थन मे जनसभाओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा कि बेरोजगारी तथा कर्ज के मामले मे देश मे पचीस हजार से ज्यादा लोगों की खुदकुशी की रिर्पोट को बेहद चिन्ताजनक करार दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को खुद राज्यसभा मे यह बयान देकर कि पिछले तीन सालों मे कर्ज से सोलह हजार जबकि बेरोजगारी के कारण नौ हजार एक सौ चालीस लोगों ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि एआरबी के आंकड़ो के मुताबिक कोरोनाकाल वर्ष-2020 मे बेरोजगारी के चलते सबसे ज्यादा लोगों ने खुदकुशी कर ली। जबकि यही हालात कर्ज मे डूबे गरीब तबके के लोगों के द्वारा भी जीवन समाप्त कर लेने की विवशता मे सामने आयी है। इधर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के शिवबक्श का पुरवा, धनापुर, शेखपुर, काजी का पुरवा, मनीपुर मे जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस विधानसभा क्षेत्र को विकास तथा लोगों के मान सम्मान को उज्जवल बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लोगों को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए जारी घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को विकास तथा उनके अधिकार मे भागीदारी सुनिश्चित करने का मजबूत इरादा सामने रखा है। सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुर खास के साथ जिले की दो अन्य विधानसभाओं मे कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार देकर महिला सशक्तीकरण के अपने वायदे पर चुनाव के दौर मे ही खरा साबित होने का जज्बा दिखाया है। उन्होनें प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर मंहगाई तथा अराजकता को लेकर असफलताओं पर जमकर घेराबंदी भी की। इस दौरान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संतोष द्विवेदी, अमित सिंह, भगवती प्रसाद तिवारी, भुवनेश्वर शुक्ल, डा. नन्हें लाल यादव, रघुनाथ सरोज, लालजी यादव आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































