V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देश परिवार के समृद्धि के लिये की अवसान मैया की पूजा

बल्दीराय/सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने गुरुवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के काली माता मंदिर गनापुर में सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई और अवसान मैया की पूजा की। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह द्वारा आयोजित दुरदुरिया में आसपास के गावों से आई 511 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सुहागिन महिलाओं की 14-14 महिलाओं की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया गया।यह कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चलता रहा। कई समूह में बंटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई गयी। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। दुरदुरिया में शामिल सभी महिलाओं को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उन्हें विदाई दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सुल्तानपुर के विकास के लिए दुरदूरिया का कार्यक्रम कर रही हूं। दुरदूरिया कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नूतन पांडेय,बीडीसी सविता सिंह,अनीता सिंह,प्रधान कुसुम यादव,इंदु त्रिपाठी,अनीता अग्रहरि,आशा देवी,लीलावती अग्रहरि,बीडीसी देवी,संगीता देवी,सुषमा देवी,पूनम अग्रहरी पिंटू तिवारी रामदुलारी तिवारी,साधना शुक्ला व सावित्री शुक्ला आदि महिलाएं मौजूद रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बल्दीराय/सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने गुरुवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के काली माता मंदिर गनापुर में सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई और अवसान मैया की पूजा की। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के गनापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह द्वारा आयोजित दुरदुरिया में आसपास के गावों से आई 511 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सुहागिन महिलाओं की 14-14 महिलाओं की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया गया।यह कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चलता रहा। कई समूह में बंटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई गयी। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। दुरदुरिया में शामिल सभी महिलाओं को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उन्हें विदाई दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सुल्तानपुर के विकास के लिए दुरदूरिया का कार्यक्रम कर रही हूं। दुरदूरिया कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नूतन पांडेय,बीडीसी सविता सिंह,अनीता सिंह,प्रधान कुसुम यादव,इंदु त्रिपाठी,अनीता अग्रहरि,आशा देवी,लीलावती अग्रहरि,बीडीसी देवी,संगीता देवी,सुषमा देवी,पूनम अग्रहरी पिंटू तिवारी रामदुलारी तिवारी,साधना शुक्ला व सावित्री शुक्ला आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Comment