सीएलपी नेता आराधना मिश्रा ने जनता के अजेय विश्वास को बताया रामपुर खास की विकास तथा सुरक्षा की सबसे मजबूत पंूजी
लालगंज, प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि रामपुरखास मे विकास की जो गंगा बह रही है अब आराधना मिश्रा मोना की जीत की हैट्रिक के बाद विकास की गंगा को और गति मिल सकेगी। श्री तिवारी ने कहा कि रामपुर खास ने दशकों से सिर्फ विकास तथा आम आदमी की सुरक्षा एवं उसके सम्मान को ही प्राथमिकता दे रखी है। उन्होनें कहा कि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जिस तरह से हर क्षेत्र मे अपने मिशन को धार दे रखी है उसके चलते यह क्षेत्र आज प्रदेश मे समृद्धि विकास के दौर मे नजीर के रूप मे देखा जा रहा है। उन्होनें जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र मे कोई भी ताकत उनके तथा आराधना मिश्रा मोना के संयुक्त विकास के इस मजबूत संकल्प को कहीं से भी कमजोर बनाने मे समर्थ नही हो सकेगी। कांग्रेस स्टार प्रचारक ने यह बातें मंगलवार को क्षेत्र के अलीपुर तथा जमालपुर व भदारी कला एवं सलेम भदारी मे आयोजित कांग्रेस समर्थित जनसभाओं मे कही। वहीं प्रमोद तिवारी ने जनसभाओं के जरिए मंहगाई पर भी सरकार के खिलाफ जमकर वार किया। उन्होनें कहा कि मोदी सरकार पर कृषि प्रधान देश होने के बावजूद इस बार के केन्द्रीय बजट मे कृषि बजट मे कमी करने को किसानों के लिए घोर निराशाजनक करार दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र की अदूरदर्शिता से इस समय लगातार बाजार मंहगाई के चलते असंतुलित है और किसान तथा मध्यम वर्ग पूरी तरह से कराह रहा है। ऐसे समय मे मोदी सरकार ने जबकि कृषि क्षेत्र मे बजट को लेकर किसान वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, इसके विपरीत सरकार ने 2022-23 के बजट मे कृषि क्षेत्र के आवंटन मे 3.8 फीसदी की कमी कर दी। उन्होनें कहा कि यही नही सरकार की गरीब तबके के किसान के साथ वादाखिलाफी तब हद पार कर गयी है जब इस बजट मे किसानों की आमदनी दोगुनी करने के सरकारी वायदो के बारे मे बजट मे रंच मात्र चर्चा भी नही की गयी है। वहीं सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि लघु कृषि क्षेत्र से जुड़े संयंत्रों तक मे जीएसटी हटाने की किसानो की मांग भी सरकार ने अनसुनी कर एक बार फिर अपना किसान विरोधी चेहरा देश के सामने उजागर कर दिया है। वहीं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि वह क्षेत्र मे रामपुर खास की वृहद परिजयोजनाओं को जनता के बीच मजबूती से रखेगी। उन्होनें कहा कि उन्हें रामपुर खास के लोगों पर सदैव इस बात का मजबूत भरोसा रहा है कि हर दौर मे यहां की जनता ने विकास को मजबूत आधार देने के लिए उनके पिता प्रमोद तिवारी तथा स्वयं के प्रति ऐतिहासिक समर्थन दे रखा है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जनता का यही अजेय विश्वास क्षेत्र विकास को निरंतरता देने व गरीब के अधिकार की रक्षा मे उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष लालजी यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, केडी मिश्र, महमूदआलम, श्रीराम वर्मा, एबादुर्रहमान, जिपंस रघुनाथ सरोज, महन्थ द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, आनंद पाण्डेय, रज्जन उपाध्याय, राकेश चतुर्वेदी, जावेद, जीतलाल वर्मा, राहुल मिश्र, नामवर सिंह, सुरजीत कोरी, अवधेश सिंह, आलोक सिंह, रामराज वर्मा, हृदय नारायण मिश्र, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, मुकेश तिवारी, पप्पू जायसवाल, सोनू शुक्ल, संतोष तिवारी आदि रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































