सुल्तानपुर। पांचवें चरण के नामांकन के अंतिम दिन इसौली विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बीएम यादव ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पर्चा भरा। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की घोषणा होने के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। अपना नामांकन पत्र भरवा कर वह लगभग 2ः00 के करीब नामांकन कक्ष में दाखिल हुए जहां उन्होंने प्रस्ताव के साथ अपना पर्चा भरा। इसौली विधानसभा के अझुई ग्राम सभा के राय पुरवा निवासी बीएम यादव कारोबारी व समाज सेवक है। इसौली विधानसभा के हजारों लोगों की यह समय समय पर मदद करते रहे समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष से उनकी पहचान बनी। वर्तमान विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान ने इन्हें इसौली से चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था सपा से टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर सेवा का प्रण लिया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। उनके इसौली से विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ से आए प्रभारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद सरल ईमानदार व सशक्त प्रत्याशी के रूप में बीएम यादव का चयन किया गया है। पार्टी के सभी नेता व पदाधिकारी कार्यकर्ता उन्हें जिताने का काम करेंगे। इसौली विधानसभा में आश्चर्यजनक परिणाम आएगा। प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रवक्ता अमोल बाजपेई, नफीस फारुकी, राजदेव शुक्ला, अरशद पवार, नंदलाल मोर्य, इमरान अहमद मोनू, अतिउल्लाह अंसारी, डॉक्टर देवेंद्र तिवारी, ईशान अहमद, ओम प्रकाश त्रिपाठी चैटाला, दयाशंकर दूबे, अखलाक अहमद, विजय उपाध्याय, मीनू यादव, महेश मिश्रा, शक्ति प्रसाद तिवारी, अमित कुमार सिंह, सिराज अहमद भोला, गुलाम मोइनुद्दीन, मानिक चंद श्रीवास्तव, सुशील कुमार यादव, राम प्रगट, पुरुषोत्तम, राहुल, दिनेश यादव, सूर्यसेन यादव, रमेश यादव, त्रिनेत्र यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें