प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के क्रम में पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही मे थाना कंधई पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र कंधई के नरायनपुर तिराहा के पास से चेकिंग के दौरान एक अदद कन्टेनर ट्रक नं0 जीजे 15 एटी 7484 में से लगभग 45 लाख रू0 कीमती 02 क्विंटल 43 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त रत्नेश कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी जमदरा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं और मेरे 02 और साथी मिलकर यह अवैध गांजा का धन्धा करते हैं, गांजा बेचने से जो पैसा मिलता है, उसे हम आपस में बांट लेते हैं। हम लोग यह गांजा उड़ीसा से लाकर जनपद प्रयागराज में रखते हैं। हम तीनों में हमारा एक साथी जनपद प्रयागराज का है, जिसके घर पर हम अवैध गांजा रखते हैं। यह गांजा प्रयागराज से लादकर मैं शाहगंज, जौनपुर बेचने जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त रत्नेश कुमार यादव के दोनों साथियों को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































