विधान सभा चुनाव को लेकर मन्झनपुर कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद मतदाता निर्भीक होकर करे मतदान-विनोद कुमार सिंह
कौशाम्बी। 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है ।इसको लेकर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन पर थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में गश्त कर आम मतदाता को सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है ।इसी कड़ी में मुख्यालय स्थित मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है ।चुनाव को लेकर मंझनपुर पुलिस की प्रक्रिया को देखते जनता को एहसास हो रहा है कि चुनाव के दरम्यान चप्पे -चप्पे पर पुुुलिस की नजर होगी जिससे कहीं भी परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। ज्ञात हो कि मंझनपुर विधानसभा में 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस पूरी तरह सजग हो चुकी है ।कोतवाल विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों कस्बा गांव गलियों और चौराहों पैदल गस्त कर जनता को सुरक्षा का भरपूर एहसास दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोतवाल विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित मतदान स्थलों का बूथों का प्रतिदिन निरीक्षण कर संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान द्वारा स्थानीय हकीकत की जानकारी ली जा रही है और जनता से रूबरू होते हुए उन्हें एहसास दिलाया जा रहा है कि 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यदि।उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दें ।जिस पर कोतवाली पुलिस तत्काल निराकरण करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि हर मतदाता का अधिकार है कि वह मतदान करें मतदान करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आड़े आती है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं ।कोतवाल ने कहा है की कोतवाली पुलिस समाज के आपराधिक व अराजक तपके के लोगों से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है और चुनाव के पहले ही ऐसे लोगों को पूरी तरह से पाबंद करने का काम पहले से ही शुरू कर दिया है ।समाज में आपराधिक व गुंडा किस्म के लोगों पर कोतवाली पुलिस की पूरी तरह नजर रहेगी। जिससे मतदान में आम मतदाता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े ।मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह द्वारा अपने क्षेत्र में प्रतिदिन गस्त करने को लेकर मतदाताओं में आगामी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा जागृत हो चुका है ।कोतवाल की कार्यशैली से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रधान, राजनीतिक तपका आम मतदाता व बुद्धिजीवी वर्ग पुलिस की कार्यशैली के प्रति पूरी तरह से भरोसेमंद अथवा संतुष्ट होते दिखाई दे रहा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































