जांच मे सहयोग न करने पर सचिव के वेतन वृद्धि रोकने के हो चुके है आदेश
रुदौली अयोध्या । रुदौली ब्लाक के एक गाँव मे जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश मे आया है । जांच अधिकारी ने शिकायती पत्र की जांच कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी अयोध्या को जल्द सौंपने की बात कही है । जब कि जांच मे सहयोग न करने पर डीएम ने सचिव के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिये थे । जानकारी के अनुसार ग्राम मीसा मे पूर्व प्रधान राम मिलन व सचिव अंकुर यादव द्वारा विकास कार्य के लिए निकाले गए धन मे हुये भ्रष्टाचार की शिकायत शपथ पत्र के साथ अधिवक्ता राम मिलन यादव ने जिलाधिकारी अयोध्या से की थी । शिकायत पत्र की जांच जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए के शर्मा व सहायक अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड अयोध्या को सौपी थी । जांच अधिकारी शिकायती पत्र की जांच जब करने गाँव आए तो सचिव अंकुर यादव ने कोई अभिलेख उपलब्ध नही कराता था जिस कारण अधूरी जांच जब जिलाधिकारी को सौंपी तो जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अयोध्या को 22 दिसंबर 20 को पत्रांक संख्या 3550 को अकुर यादव को कारण बताओ नोटिस के साथ एक साल का स्थायी वेतन वृद्धि रोकने का आदेश देने के साथ ही मामले की जांच दुबारा करने के आदेश दिया । जिलाधिकारी अयोध्या के आदेश के क्रम मे खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व सिचाई अभियन्ता बाढ खण्ड द्वितीय जनपद अयोध्या, शिकायत की जांच करने गुरुवार को ग्राम पंचायत मीसा आये। जांच के समय शिकायतकर्ता व तत्कालीन प्रधान राम मिलन व उनके भाई राम सिगार तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार गौतम व अंकुर यादव मौजूद थे किन्तु जांच से सम्बन्धित कोई अभिलेख सेक्रेटरी नही लिए थे। ग्राम पंचायत मीसा के सभी गांव मे जाकर जांच कमेटी व शिकायतकर्ता को शिकायत मे वर्णित कार्यो को दिखाये जो इस प्रकार है।(1) 2 लाख 11 हजार 11 रूपये का दरा,कुर्सी,मेज ठेलिया खरीदना दिखा करके प्रधान राम मिलन यादव व सेक्रेटरी विजय कुमार गौतम ने पैसा निकाल लिए जांच के समय एक भी सामान ग्रामपंचायत मीसा मे जांच कमेटी व शिकायतकर्ता को नही मिला।(2)- 1 लाख 30 हजार 9 सौ 95 रूपये का पौधा व टी गार्ड खरीद के नाम पर प्रधान राम मिलन यादव व सेक्रेटरी विजय कुमार गौतम व अंकुर यादव ने निकाल लिए जांच के समय मौके पर प्रधान राम मिलन व सेक्रेटरी का लगवाया गया मात्र 10 पेड़ व टी गार्ड मिले।(3) 4लाख 66 हजार रुपये का आर सी सी बेंच खरीदा गया जांच के समय पूरी ग्राम पंचायत मे मात्र 28 बेंच लगी पायी गयी। इसी तरह हैण्डपंप , सोलर लाईट , स्ट्रीट लाइट , हयूम पाईप आदि की मौके पर जांच की गई जो शिकायतकर्ता के अनुसार काफी कम पाई गई । इस संबंध मे सचिव विजय गौतम ने फोन नही उठाया जब कि जांच अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच मौके पर की गई है । मौके पर जो मिला है मूल रिकार्ड से मिलान किया जा रहा है सही जानकारी एक दो दिन बाद करा सकता हूँ । वही शिकायत कर्ता अधिवक्ता राम प्रसाद यादव ने बताया कि शिकायत की गहनता से यदि जांच की गई तो लगभग 50 लाख का घोटाला निकलेगा।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































