V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मानसिक विक्षिप्त मां ने 5 वर्षीय मासूम के साथ कुएं में लगाई छलांग

मासूम की हुई मौत, मां का चल रहा इलाज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियांवा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक विवाहिता अपने 5 वर्षीय बेटे को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। सड़क किनारे स्थित कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने देखा तो महिला को बाहर निकाला। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव मिल सका। पुलिस ने पंचनामा के पश्चात शव पीएम के लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा इलाके के दियांवा  गांव निवासी हरिशंकर यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर निवास करता है। घर पर उसकी पत्नी शीला और परिवार के अन्य लोग निवास करते हैं। बीते 5 फरवरी की शाम 4:00 बजे शीला अपने 5 वर्षीय पुत्र प्रांजल को दवा कराने के नाम पर घर से साथ लेकर निकल गई। घर से कुछ दूर आगे जाकर गांव में ही सड़क किनारे स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। रात्रि का समय होने के बावजूद सड़क पर आवागमन चल रहा था। कुंए से बचाओ बचाओ की आवाज आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुए के भीतर एक महिला दीवाल के सहारे उतर आई नजर आ रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शीला को बाहर निकाल लिया।  जबकि बेटे प्रांजल की तलाश कुंए के भीतर काफी देर तक चलती रही। बाद में प्रांजल का शव कुएं के गहराई में मिला।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा तथा एंबुलेंस के जरिए शीला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। महिला के परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से विवाहिता शीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। झाड़-फूंक के लिए निकली शीला ने ही स्वयं बच्चे के साथ छलांग लगाई होगी।पुलिस ने अंकित यादव की तहरीर पर इत्फाकिया हादसा दर्ज किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मासूम की हुई मौत, मां का चल रहा इलाज
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियांवा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक विवाहिता अपने 5 वर्षीय बेटे को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। सड़क किनारे स्थित कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने देखा तो महिला को बाहर निकाला। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव मिल सका। पुलिस ने पंचनामा के पश्चात शव पीएम के लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा इलाके के दियांवा  गांव निवासी हरिशंकर यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर निवास करता है। घर पर उसकी पत्नी शीला और परिवार के अन्य लोग निवास करते हैं। बीते 5 फरवरी की शाम 4:00 बजे शीला अपने 5 वर्षीय पुत्र प्रांजल को दवा कराने के नाम पर घर से साथ लेकर निकल गई। घर से कुछ दूर आगे जाकर गांव में ही सड़क किनारे स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। रात्रि का समय होने के बावजूद सड़क पर आवागमन चल रहा था। कुंए से बचाओ बचाओ की आवाज आने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुए के भीतर एक महिला दीवाल के सहारे उतर आई नजर आ रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शीला को बाहर निकाल लिया।  जबकि बेटे प्रांजल की तलाश कुंए के भीतर काफी देर तक चलती रही। बाद में प्रांजल का शव कुएं के गहराई में मिला।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा तथा एंबुलेंस के जरिए शीला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। महिला के परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से विवाहिता शीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है। झाड़-फूंक के लिए निकली शीला ने ही स्वयं बच्चे के साथ छलांग लगाई होगी।पुलिस ने अंकित यादव की तहरीर पर इत्फाकिया हादसा दर्ज किया है।

Leave a Comment