प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बसंत पंचम के पावन पर्व पर संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाने के लिए आज भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बसड्डा पर आज दिन भर यात्रियो की भीड़ उमड़ी रही। पावन पर्व बसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाने के लिए लोग बेसब्री के साथ इंतजार करते है। इस साल कल शनिवार को बसंत पंचमी का पर्व पड़ रहा है। ऐसे में प्रयागराज जाकर संगम में डुबकी लगाने के लिए आज ही लोग अपने घरो से निकल पड़े। इससे रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बसड्डा पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ीं ठण्ड के बावजूद स्नानार्थियो में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। उनमें प्रयागराज जल्दी पहुंचने की बेसब्री भी दिखाई दे रही थी। भारी ठण्ड के बावजूद लोग ट्रेनो का इंतजार करते रहे। वही प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनो में ठसाठस भीड़ थी। भीड़ के बावजूद ट्रेन में बैठे यात्री मां गंगा का जयकारा भी लगा रहे थे। उनमें संगम स्नान करके पुण्य कमाने की बेसब्री दिखाई दे रही थी। कमोवेश यही हाल रोडवेज बसडडा एवं प्राइवेट वाहन अड्डो का भी रहा। बसो एवं चार पहिया वाहनो में ठसाठस स्नानार्थी भरे थे। साथ ही मां गंगा का जयकारा भी लगा रहे थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें