गांव-गांव,पग-पग साईकिल का प्रचार
प्रयागराज। किसानों की नींद योगी सरकार ने छीन लिया। दिन भर खेत में मेहनत कर फसल उगाता हैं, प्राकृतिक आपदा से फसल बचती है तो आवारा पशु झुंड के झुंड फसल को खा जाते हैं। किसान खेत की तकवाली रात रात भर ठंड में जाग कर करते हैं। उक्त बातें सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन “गांव-गांव, पग-पग,सपा का झंडा, साईकिल का प्रचार” अभियान के तहत सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान डीहा ग्राम करछना में आवारा पशुओं के झुंड द्वारा फसलों को चरते देख कर कहीं। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार इसी तरह किसानों की आय दुगनी करेंगे आज किसानों की रात की नींद आवारा जानवर और दिन का चैन बिजली का मीटर छीन रहा हैं किसान परेशान हैं। प्रवक्ता ने कहा कि प्रचार के दौरान ग्रामीण महिलाओं में योगी-मोदी सरकार के प्रति बहुत ही नाराजगी है। वह अपशब्दों का भी प्रयोग कर रही हैं क्योंकि उनकी रसोई का बजट मोदी सरकार ने बिगाड़ दिया और कमाई के साधन घट गए। इसलिए ग्रामीण महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति बहुत रोष है।
जनसम्पर्क के दौरान बीएसपी छोड़ कर सपा मे आये रंजीत सोनकर, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विजय बाबू, बीपी सिंह, लल्लन यादव, राजेश यादव, अमित राही पासी, पुष्कर, इंदू यादव के साथ महिलाएं आदि लोग रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































