V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के बैनर तले लगा रक्तदान शिविर

अयोध्या । अंतराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता गोष्ठी व रक्तदान शिविर का आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में किया गया जिसमें 11 रक्तदान कर महादानी बनें। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजित राम कन्नौजिया जी मौजूद रहे। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने रिवन काटकर किया किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ितों के लिए यह रक्तदान किसी वरदान से कम नही है और युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए जिससे कैंसर पीड़ितों को जरूरत पड़ने पर रक्त मिल सकें। विशिष्ट अतिथि राजित राम कन्नौजिया जी ने कहा कि जनमानस में नशे के प्रति जागरूकता लाकर हम कैंसर बीमारी को और फैलाने से रोक सकते है और बहुत से कैंसर पीड़ितों की मौत समय पर खून न मिल पाने के चलते मौत हो जाती है, लिहाजा युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। संरक्षक राजेश चौबे जी ने कहा कि संस्था जनमानस में  नशा मुक्त अभियान चला रही है और समय समय पर गोष्ठी आदि के माध्यम से लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने बताया कि अयोध्या जनपद में ब्लड के अभाव में किसी की जान न जाने पाए इसके लिए संस्था द्वारा रक्तदान की मुहिम निरन्तर जारी है और आज का कैम्प का  कैंसर पीड़ितों के लिए समर्पित है। गोष्ठी में समाजसेवी प्रतीक कुमार वैश्य भज्जा , इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रत्ना जायसवाल , यश म्यूजिकल ट्रस्ट की संचालिका संगीता आहूजा व सुमिष्ठा मित्रा, वृद्धा आश्रम की काउंसलर नीलम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास्तव प्रिंस, कोषाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा,आशीष कौर, इंद्र प्रीत वेदी,विजेता जायसवाल, सुधाकर पांडेय, शशि रावत आदि ने कैंसर पर अपने विचार व्यक्त कर संकल्प लिया कि नशा मुक्त भारत निर्माण में हम पूरी तन्मयता के साथ समर्पित है। रक्तदान करने वालों में मनीष विश्वकर्मा , अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता , अलकेश शर्मा,विवेक जैन, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,राजेश कुमार राजभर व अन्य रहे। रक्तदान कराने में डॉक्टर फ़ुजैल अहमद अंसारी, डॉ मंजूषा गुप्ता, काउंसलर ममता खत्री, लैब टेक्नीशियन विष्णु पांडेय व अन्य रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । अंतराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता गोष्ठी व रक्तदान शिविर का आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में किया गया जिसमें 11 रक्तदान कर महादानी बनें। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजित राम कन्नौजिया जी मौजूद रहे। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने रिवन काटकर किया किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ितों के लिए यह रक्तदान किसी वरदान से कम नही है और युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए जिससे कैंसर पीड़ितों को जरूरत पड़ने पर रक्त मिल सकें। विशिष्ट अतिथि राजित राम कन्नौजिया जी ने कहा कि जनमानस में नशे के प्रति जागरूकता लाकर हम कैंसर बीमारी को और फैलाने से रोक सकते है और बहुत से कैंसर पीड़ितों की मौत समय पर खून न मिल पाने के चलते मौत हो जाती है, लिहाजा युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। संरक्षक राजेश चौबे जी ने कहा कि संस्था जनमानस में  नशा मुक्त अभियान चला रही है और समय समय पर गोष्ठी आदि के माध्यम से लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने बताया कि अयोध्या जनपद में ब्लड के अभाव में किसी की जान न जाने पाए इसके लिए संस्था द्वारा रक्तदान की मुहिम निरन्तर जारी है और आज का कैम्प का  कैंसर पीड़ितों के लिए समर्पित है। गोष्ठी में समाजसेवी प्रतीक कुमार वैश्य भज्जा , इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रत्ना जायसवाल , यश म्यूजिकल ट्रस्ट की संचालिका संगीता आहूजा व सुमिष्ठा मित्रा, वृद्धा आश्रम की काउंसलर नीलम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास्तव प्रिंस, कोषाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा,आशीष कौर, इंद्र प्रीत वेदी,विजेता जायसवाल, सुधाकर पांडेय, शशि रावत आदि ने कैंसर पर अपने विचार व्यक्त कर संकल्प लिया कि नशा मुक्त भारत निर्माण में हम पूरी तन्मयता के साथ समर्पित है। रक्तदान करने वालों में मनीष विश्वकर्मा , अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता , अलकेश शर्मा,विवेक जैन, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव,राजेश कुमार राजभर व अन्य रहे। रक्तदान कराने में डॉक्टर फ़ुजैल अहमद अंसारी, डॉ मंजूषा गुप्ता, काउंसलर ममता खत्री, लैब टेक्नीशियन विष्णु पांडेय व अन्य रहें।

Leave a Comment