V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा बसपा सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अयोध्या । जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नाम निर्देशन के चौथे दिन जनपद अयोध्या के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये। 271-रूदौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी  मनोज कुमार मिश्रा , 274-बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी  सुनील पाठक व राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी डॉ हजारी लाल तथा 276-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी  अभय सिंह  द्वारा तीन सेट में नामांकन किया गया एवं 275-अयोध्या व 273-मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के चौथे कार्य दिवस 276-गोसाईगंज विधानसभा में कोई नामांकन फार्म नही बिका तथा 273-मिल्कीपुर विधानसभा में 5 नामांकन फार्म , 274-बीकापुर विधानसभा में 02 नामांकन फार्म एवं 275-अयोध्या विधानसभा में 2 नामांकन फार्म (कुल 09) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने फार्म लिया। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है। नामांकन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी नगर व नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नाम निर्देशन के चौथे दिन जनपद अयोध्या के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये। 271-रूदौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी  मनोज कुमार मिश्रा , 274-बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी  सुनील पाठक व राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के प्रत्याशी डॉ हजारी लाल तथा 276-गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी  अभय सिंह  द्वारा तीन सेट में नामांकन किया गया एवं 275-अयोध्या व 273-मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के चौथे कार्य दिवस 276-गोसाईगंज विधानसभा में कोई नामांकन फार्म नही बिका तथा 273-मिल्कीपुर विधानसभा में 5 नामांकन फार्म , 274-बीकापुर विधानसभा में 02 नामांकन फार्म एवं 275-अयोध्या विधानसभा में 2 नामांकन फार्म (कुल 09) प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों ने फार्म लिया। उन्होंने बताया कि पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन कक्षों में रिटर्निंग आफिसर्स द्वारा पूर्वान्हन 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन सम्बंधी कार्यवाही कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जा रही है। नामांकन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी नगर व नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Comment