मिल्कीपुर अयोध्या। बीती राम खण्डासा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में रात को छुट्टा जानवर से फसल की रखवाली करने गए करीब 22 वर्षीय युवक की छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना अंतर्गत कदंई कला पुलिस चौकी क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र भदई बीते गुरुवार शुक्रवार की रात छुट्टा जानवरों से बचाव हेतु फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत गया था। रात में तेज आंधी पानी और ओलावृष्टि होने लगी जिससे बचने के लिए थोड़ी दूर स्थित बरियारपुर माइनर के पास रखे छप्पर में जाकर खड़ा हो गया था। इसी बीच एक सूखा शीशम का पेड़ अचानक तेज हवाओं के बीच छप्पर पर गिर गया। जिससे युवक छप्पर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तक घर वापस न लौटने पर जब परिजन उसे बुलाने खेत पर गए तो छप्पर के नीचे धर्मेंद्र को दबा देख गुहार लगाई। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र को छप्पर का मलबा हटाकर बाहर निकाला किंतु युवक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी कदंई कला ब्रह्म दत्त पांडे को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की छानबीन करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

छप्पर के नीचे दबकर युवक की मौत
मिल्कीपुर अयोध्या। बीती राम खण्डासा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में रात को छुट्टा जानवर से फसल की रखवाली करने गए करीब 22 वर्षीय युवक की छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना अंतर्गत कदंई कला पुलिस चौकी क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र भदई बीते गुरुवार शुक्रवार की रात छुट्टा जानवरों से बचाव हेतु फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत गया था। रात में तेज आंधी पानी और ओलावृष्टि होने लगी जिससे बचने के लिए थोड़ी दूर स्थित बरियारपुर माइनर के पास रखे छप्पर में जाकर खड़ा हो गया था। इसी बीच एक सूखा शीशम का पेड़ अचानक तेज हवाओं के बीच छप्पर पर गिर गया। जिससे युवक छप्पर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तक घर वापस न लौटने पर जब परिजन उसे बुलाने खेत पर गए तो छप्पर के नीचे धर्मेंद्र को दबा देख गुहार लगाई। हल्ला गुहार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र को छप्पर का मलबा हटाकर बाहर निकाला किंतु युवक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी कदंई कला ब्रह्म दत्त पांडे को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की छानबीन करते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें