V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

श्री रामलीला मैदान स्थित भव्य विराट मंदिर का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। रामलीला समिति जाना बाजार द्वारा नवनिर्मित राम मंदिर का एक फरवरी से प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की प्रक्रिया शुरु थी । जिसमें प्रकंड विद्वान पंडित देव कुमार शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण  लगातार जारी रहा । राम मंदिर पर दो फरवरी को रथ यात्रा का आयोजन किया गया जो जाना बाजार के आसपास क्षेत्रों में घुमाई गई । तीन फरवरी को हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का संपन्न हुआ। 3 फरवरी को ही दिन में 12 बजे भव्य मंदिर का उद्घाटन भी संपन्न हो गया । विदित हो कि सन 1945 से  जाना बाजार रामलीला मैदान में क्षेत्रीय लोगों तथा बाजार वासियों  द्वारा रामलीला का मंचन अनवरत किया जाता  है । श्री रामलीला मैदान पर रामलीला का मंचन कराने हेतु खपराडीह के उस समय के राजा अखंड प्रताप सिंह द्वारा रामलीला समिति को लोहरा की बाग के नाम से जमीन दान में दिया गया था । जिस पर अनवरत रामलीला का मंचन  हर वर्ष क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा होता चला आ रहा है । 3 फरवरी को रामलीला में भंडारे केआयोजन के पूर्व मंत्रोच्चारण के साथ हवन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें दर्जनों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।आयोजन प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ बाबा और रामलीला समिति के सदस्यों सहित बाजार वासी तथा क्षेत्र के  युवाओं द्वारा संपन्न हुआ। समूचा कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार प्रदीप सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिवलिंग की स्थापना भी आज ही की गई जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह द्वारा किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। रामलीला समिति जाना बाजार द्वारा नवनिर्मित राम मंदिर का एक फरवरी से प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना की प्रक्रिया शुरु थी । जिसमें प्रकंड विद्वान पंडित देव कुमार शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण  लगातार जारी रहा । राम मंदिर पर दो फरवरी को रथ यात्रा का आयोजन किया गया जो जाना बाजार के आसपास क्षेत्रों में घुमाई गई । तीन फरवरी को हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का संपन्न हुआ। 3 फरवरी को ही दिन में 12 बजे भव्य मंदिर का उद्घाटन भी संपन्न हो गया । विदित हो कि सन 1945 से  जाना बाजार रामलीला मैदान में क्षेत्रीय लोगों तथा बाजार वासियों  द्वारा रामलीला का मंचन अनवरत किया जाता  है । श्री रामलीला मैदान पर रामलीला का मंचन कराने हेतु खपराडीह के उस समय के राजा अखंड प्रताप सिंह द्वारा रामलीला समिति को लोहरा की बाग के नाम से जमीन दान में दिया गया था । जिस पर अनवरत रामलीला का मंचन  हर वर्ष क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा होता चला आ रहा है । 3 फरवरी को रामलीला में भंडारे केआयोजन के पूर्व मंत्रोच्चारण के साथ हवन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें दर्जनों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।आयोजन प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ बाबा और रामलीला समिति के सदस्यों सहित बाजार वासी तथा क्षेत्र के  युवाओं द्वारा संपन्न हुआ। समूचा कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार प्रदीप सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिवलिंग की स्थापना भी आज ही की गई जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Comment