V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधान परिषद के सदस्य के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी होगी

अयोध्या । स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी अयोध्या को बनाया गया है। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी। कार्यक्रम निम्नवत है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों जिनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है। जनपद फैजाबाद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय चरण की अधिसूचना  10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी, जिसके पश्चात प्रत्याशियों द्वारा  17 फरवरी 2022 तक नामांकन किया जा सकता है। नाम निर्देशनों की जांच 18 फरवरी 2022 को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022, मतदान  07 मार्च 2022 को पूर्वान्हन 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी है, जिसमें भाजपा बसपा सपा कांग्रेस कम्म्युनिस्ट पार्टी आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है तथा चुनाव में जनपद अयोध्या के अलावा अम्बेडकरनगर के स्थानीय निकाय के मतदाता भाग लेंगे जिसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, छावनी बोर्ड के सदस्य मतदाता है। इसमें जनपद अयोध्या में 12, जनपद अम्बेडकरनगर में 09 मतदेय स्थल बनाये जायेंगे तथा इसमें पुरूष मतदाता कुल 7782, महिला मतदाता 1759 कुल मतदाता 4041 होंगे। इस चुनाव के लिए दोनों जनपद को 05 जोन में बांटा गया है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या 21 होंगी तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 21-21 होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 10 हजार तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार को 5 हजार जमा करना होगा। प्रत्याशी के प्रस्तावक 10 होंगे तथा सभी अपने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र के आधार पर वोट डालेंगे। मतदान 7 मार्च को सभी 21 मतदेय स्थलों पर प्रातः 08 बजे से 04 बजे तक होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए समुचित व्यवस्था की गयी है तथा दोनों जनपदों के स्थानीय निकाय हेतु नामांकन स्थल जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय में ही होगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी अयोध्या को बनाया गया है। फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना 10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी। कार्यक्रम निम्नवत है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों जिनका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है। जनपद फैजाबाद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय चरण की अधिसूचना  10 फरवरी 2022 को जारी की जायेगी, जिसके पश्चात प्रत्याशियों द्वारा  17 फरवरी 2022 तक नामांकन किया जा सकता है। नाम निर्देशनों की जांच 18 फरवरी 2022 को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022, मतदान  07 मार्च 2022 को पूर्वान्हन 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, मतगणना जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय कक्ष के सामने बरामदे में की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी है, जिसमें भाजपा बसपा सपा कांग्रेस कम्म्युनिस्ट पार्टी आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है तथा चुनाव में जनपद अयोध्या के अलावा अम्बेडकरनगर के स्थानीय निकाय के मतदाता भाग लेंगे जिसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, छावनी बोर्ड के सदस्य मतदाता है। इसमें जनपद अयोध्या में 12, जनपद अम्बेडकरनगर में 09 मतदेय स्थल बनाये जायेंगे तथा इसमें पुरूष मतदाता कुल 7782, महिला मतदाता 1759 कुल मतदाता 4041 होंगे। इस चुनाव के लिए दोनों जनपद को 05 जोन में बांटा गया है तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या 21 होंगी तथा पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 21-21 होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 10 हजार तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार को 5 हजार जमा करना होगा। प्रत्याशी के प्रस्तावक 10 होंगे तथा सभी अपने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र के आधार पर वोट डालेंगे। मतदान 7 मार्च को सभी 21 मतदेय स्थलों पर प्रातः 08 बजे से 04 बजे तक होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए समुचित व्यवस्था की गयी है तथा दोनों जनपदों के स्थानीय निकाय हेतु नामांकन स्थल जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या न्यायालय में ही होगा।

Leave a Comment