V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में : वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या। भाजपा अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली वार्ड के आदर्श नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में जनसम्पर्क किया। वहीं डाभासेमर, पलिया शहबदी, शिवदासपुर में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिसके लिए यहां योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। अयोध्या से जुड़ने वाले सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पयर्टकों को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के प्रति हम कटिबद्ध है। पयर्टन के विकास से रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों व किसानों के प्रति समर्पित रही है। कोविड काल में सरकार ने गरीबों व जरुरतमंदों की आवश्यकताओं का ख्याल रखा। अयोध्या सीट पर पूरे विश्व की निगाह है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा यहां से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। हमें सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। इस अवसर पर करिअप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भाजपा अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली वार्ड के आदर्श नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में जनसम्पर्क किया। वहीं डाभासेमर, पलिया शहबदी, शिवदासपुर में चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। अयोध्या का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिसके लिए यहां योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। अयोध्या से जुड़ने वाले सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पयर्टकों को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के प्रति हम कटिबद्ध है। पयर्टन के विकास से रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों व किसानों के प्रति समर्पित रही है। कोविड काल में सरकार ने गरीबों व जरुरतमंदों की आवश्यकताओं का ख्याल रखा। अयोध्या सीट पर पूरे विश्व की निगाह है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा यहां से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। हमें सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज करना होगा। इस अवसर पर करिअप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Comment