कोरांव प्रयागराज। वर्तमान बजट के बारे में विधानसभा कोरांव के भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश प्रशाद मिश्र ने कहा कि यह बजट कौशल विकास के कार्यक्रम को बढ़ावा देने वाला व मेक इन इंडिया व ब्रांड इंडिया को स्थापित करेगा। उन्होने कहा कि इंडिया पोस्ट के पोस्ट ऑफिस द्वारा अब हर प्रकार की ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलेगी व पोस्ट ऑफिस के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी। इस बजट के माध्यम से पिछले छः सालों में खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया जिसका परिणाम भी अब खेलो में दिखने लगा है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि जो भाजपा सरकार में अभी तक बजट पास किया गया वह कभी नहीं हुआ था। इस बजट से वर्तमान में 5g की शुरुआत हुई है इससे न केवल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा बल्कि नौजवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि लघु उद्यमियों को सहूलियत मिले इसमें रोजगार का अवसर सबसे ज्यादा है। इस बजट में पब्लिक इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से तमाम फायदे इस बजट से जनता को मिलने वाला है। वर्ष 2013-14 में पब्लिक इन्वेस्टमेंट 1.83 लाख करोड़ था। इस बजट में सात लाख करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल के साथ इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के क्षेत्र में देश पूरी तरह आत्मनिर्भर बने। इस बजट में रियल स्टेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा। सौ पीएम गति कार्गो लॉजिस्टिक स्थापित किये जायेंगे जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिये भी इस बजट में विशेष प्रावधान है। यह बजट देश मे ग्रीन जोन को बढ़ावा देगा। इसके लिये 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन्कम टैक्स से सम्बंधित समस्याओ के लिये दो साल तक अपील का प्रावधान किया गया है। इन सात सालों में 25000 गैर जरूरी कागजी कार्यवाही को खत्म किया गया। आम जनता को कागजी कार्यवाही में कम से कम उलझना पड़े इसके लिये सरकार गम्भीर है छः साल पहले देश की जीडीपी 1.10 लाख करोड़ से कम थी आज देश की जीडीपी 2.30 लाख करोड़ से ज्यादा, भाजपा कार्यकर्ता आम जनता से जुड़ा हुआ होता है। इसी के साथ पार्टी प्रत्याशी आरती कोल, राजेश्वरी तिवारी, अजीत सिंह, शशी द्विवेदी, सुमित पाण्डेय, सत्यम द्विवेदी सत्या आदि लोगों ने भी वर्तमान बजट के बारे में सराहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें