रविशा कप में अथर्व, अंशु और आकाश भट्ट बने सर्वश्रेष्ठ
प्रयागराज। विकास पाल के हरफनमौला खेल (72 रन, 71 गेंद, आठ चौके, एक छक्का एवं दो विकेट) और अंकुर सरोज के अर्धशतक (65 रन, 70 गेंद, तीन चौके) से स्पोर्ट्स प्वाइंट ने वर्मा क्रिकेट क्लब को 84 रन से हराकर रविशा कांटिनेंटल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। भानु प्रताप अकादमी झूंसी मैदान पर बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में स्पोर्ट्स प्वाइंट ने 35 ओवर में 225 रन (विकास पाल 72, अंकुर सरोज 65, नितिन यादव व पवन कुमार दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में वर्मा क्लब की टीम 28.1 ओवर में 141 रन (अथर्व प्रजापति 45, सीमांत पाल 35, शशांक मेहरोत्रा व सौरभ यादव तीन-तीन, विकास पाल दो विकेट) पर सिमट गई। मैच में मो. नबी और श्यामू भारतीय ने अंपायरिंग एवं ख़ुर्शीद अहमद राईन ने स्कोरिंग की। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी ने की। समापन समारोह होटल रविशा में हुआ। कार्यक्रम के अतिथि सौरभ वैश्य, इविवि कोच देवेश मिश्र, आलोक अवस्थी और अधिवक्ता अरुण सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। विकास पाल को मैन ऑफ द मैच, अथर्व प्रजापति को बेस्ट बैटर, अंशु मौर्य को बेस्ट बॉलर, ऋषभ सिंह को बेस्ट विकेटकीपर और आकाश भट्ट को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव सचिन प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर जय सिंह, अतुल सिंह, इंद्रेश कुमार, अविनाश यादव, धीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, शिशिर मेहरोत्रा और राम चंद्र यादव मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































