भाजपा सरकार मे गरीब मध्यमवर्गीय सभी परेशान: तेज नारायण पांडेय
अयोध्या। समाजवादी चौपाल का आयोजन जिला सचिव युवजन सभा एडवोकेट अजय सिंह यादव के संयोजन मे रामघाट चौराहा अयोध्या में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महानगर अध्यक्ष वा संचालन हामिद जाफर मिशम महानगर महासचिव ने किया कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि के रूप पूर्व मंत्री तेज नारायण पाडेंय “पवन पाडेंय”ने कहा भाजपा सरकार मे गरीब मध्यमवर्गीय सभी परेशान है व्यापारियों को उजाड़ा जा रहा है,नगर निगम के बढ़े टैक्स जनता पर बोझ बन गया है कोरोना काल में भाजपा सरकार आक्सीजन दवा बेड तक उपलब्ध नही करा पायी प्रवासी मजदूर हजारो किमी पैदल चलने को मजबूर हुए।व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता” नन्दू” ने कहा मास्टर प्लान महायोजना 2031 यदि लागू हो गया तो अयोध्या फैजाबाद शहर की बड़ी आबादी को विस्थापित होना पड़ेगा समाजवादी सरकार बनने पर उपरोक्त प्रस्तावित योजना को रद्द कर नागरिको व्यापारियो से राय मशवरा कर नया मास्टर प्लान महायोजना बनायी जायेगी जिसमे जनता व्यापारियो का नुकसान भी ना हो और विकास परक योजनाओ का क्रियान्वन भी सके अध्यक्षता कर रहे श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा समाजवादी सरकार बनने पर नगर निगम मे टैक्स माफ किया जायेगा,300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी,15 दिन मे किसानो का गन्ना भुगतान किया जायेगा,सिचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जायेगी,प्रत्येक फसल पर एमएसपी, किसानों को ब्याज मुक्त लोन,आई सेक्टर मे 22लाख रोजगार दिये जायेंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































