V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोहरा एवं गलन भरी सर्दी ने किया बेहाल

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में सोमवार को पुनः कोहरे ने कहर ढाया। सुबह वातावरण में कोहरे की परत छायी रही। इससे लोग गलन भरी सर्दी से बेहाल रहे। दोपहर में धूप निकली मगर वह गलन के आगे बेअसर रही। पहाड़ी इलाके से मैदानी इलाके में आने वाली बर्फीली हवाएं लोगो पर कहर बरपा रही है। बर्फीली हवा से गलन बढ़ा है। सोमवार को सुबह एक बार फिर वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। इससे इलाहाबाद फैजाबाद राजमार्ग कटरा रोड सहित अन्य सड़को पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे। इसके अलावा शहर के भंगवा चुंगी, चैक घण्टाघर, जिला मेडिकल कालेज के पास सुबह गलन से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते दिखाई पड़े। सुबह करीब 11 बजे के बाद कोहरा छटा तथा धूप निकल आयी। लेकिन इस दौरान सर्द हवा चलने से धूप भी लोगो को ठण्ड से विशेष राहत नहीं दे सकी। इससे लोग गर्म कपड़ो में लिपटे रहे। सनई अनुसंधान केन्द्र के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिम उत्तर से हवा चलने के कारण गलन का असर बढ़ा है। इससे दिन व रात का तापमान और गिरने की संभावना है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में सोमवार को पुनः कोहरे ने कहर ढाया। सुबह वातावरण में कोहरे की परत छायी रही। इससे लोग गलन भरी सर्दी से बेहाल रहे। दोपहर में धूप निकली मगर वह गलन के आगे बेअसर रही। पहाड़ी इलाके से मैदानी इलाके में आने वाली बर्फीली हवाएं लोगो पर कहर बरपा रही है। बर्फीली हवा से गलन बढ़ा है। सोमवार को सुबह एक बार फिर वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। इससे इलाहाबाद फैजाबाद राजमार्ग कटरा रोड सहित अन्य सड़को पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे। इसके अलावा शहर के भंगवा चुंगी, चैक घण्टाघर, जिला मेडिकल कालेज के पास सुबह गलन से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते दिखाई पड़े। सुबह करीब 11 बजे के बाद कोहरा छटा तथा धूप निकल आयी। लेकिन इस दौरान सर्द हवा चलने से धूप भी लोगो को ठण्ड से विशेष राहत नहीं दे सकी। इससे लोग गर्म कपड़ो में लिपटे रहे। सनई अनुसंधान केन्द्र के मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिम उत्तर से हवा चलने के कारण गलन का असर बढ़ा है। इससे दिन व रात का तापमान और गिरने की संभावना है।

Leave a Comment