प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत स्टेशनरोड स्थित सीताराम गली में बीती रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर कारखाने में रखा लाखो रूपए का सामान उठा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटना से शहर वासियो में आक्रोश व्याप्त है। स्टेशन रोड स्थित सीताराम गली निवासी अरूण श्रीवास्तव का कारखाना है। बीती रात दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर कारखाने की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। साथ ही कारखाने में रखी बेल्डिंग मशीन, तीन ग्राइन्डर, तौलने वाला बांट और अन्य लगभग लाखो रूपए का सामान उठा ले गए। सुबह जब अरूण श्रीवास्तव को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। उन्होने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। बताय गया कि पीड़ित अरूण श्रीवास्तव एक दैनिक अखबार के पत्रकार है। बीच शहर में चोरी की घटना होना बेल्हा की पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। मामले को लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें