महराजगंज रायबरेली। महराजगंज पुलिस ने हुए शराब कांड के मामले में आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया है। जबकि ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। आपको बता दें कि, महराजगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बीते दिनों हुए शराब कांड से 10 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार धीरेंद्र सिंह समेत सेल्समैन राम प्रताप यादव को गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 29ध्22 धारा 272, 302, 420, 467, 468, 471, 328, 120(बी) आईपीसी व 60(क) आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त राम प्रताप यादव पुत्र रामकिशोर (सेल्समैन) निवासी जमालपुर करौंदी थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, नामजद अभियुक्त राम प्रताप यादव को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। जबकि ठेकेदार धीरेंद्र सिंह से अभी भी पूछताछ चल रही है। आपको यह भी बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो ईट भट्ठा श्रमिक भी थे। मामले में पहाड़पुर के ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद यादव की तहरीर पर सरकारी देसी शराब के ठेकेदार एवं महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पोतराम का पुरवा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह और सेल्समेन रामप्रताप के खिलाफ हत्या आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में गुरुवार को ही पुलिस ने ठेकेदार व सेल्समैन को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार व सेल्समैन से पूछताछ में पता चला है कि, महराजगंज क्षेत्र के पिंडारी खुर्द ग्राम प्रधान केतन बहादुर सिंह 24 जनवरी को विंडीज ब्रांड की शराब की 2 पेटियां बेचने के लिए उन्हें दी थी। वैसे तो प्रधान के नाम पर ठेका नहीं है। लेकिन गांव स्थित देसी शराब का ठेका वही संचालित करता है। प्रधान की तरफ से दी गई शराब के पीने से ही लोगों की मौतें हुई थी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें