सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत सगरासुंदरपुर मंे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केद्र से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। सगरासुंदरपुर बाजार निवासी भारत लाल गुप्ता का पुत्र संजय कुमार गुप्ता 30 गुरूवार की रात अपने दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय अचानक प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे संजय को गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। व्यापारी पुत्र के घटना में घायल होने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। उधर दुर्घटना को लेकर घायल के भाई विजय कुमार ने कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें