मोबाइल फोन, प्रिंटर, कपड़े, सहित एक अदद मोटर साइकिल, एक देशी तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 अदद चार पहिया टवेरा वाहन बरामद
प्रतापगढ़ ।पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना हथिगवां पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जहानाबाद पुल के पास से एक व्यक्ति हिमान्शु यादव पुत्र अशोक कुमार यादव नि0 दलापुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को चोरी की एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर थानाक्षेत्र हथिगवां के ही भैरोबाबा स्थान के पास से एक अदद चार पहिया टवेरा वाहन से इसके 03 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो के पास से व उक्त चार पहिया वाहन में से उपरोक्त बरामदगी की गई। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/22 धारा 379, 411, 413, 401, 467, 468 भादवि बनाम सभी अभियुक्त व मु0अ0सं0 22/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभिषेक यादव, अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताये गये तथ्यों के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम हिमान्शु यादव पुत्र अशोक कुमार यादव नि0 दलापुर , व रोहित पाल पुत्र राजेश कुमार पाल निवासी खिदिरपुर व ननका यादव उर्फ रामसिंह पुत्र श्रीकृष्ण यादव निवासी बिहरिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ तथा अभिषेक यादव उर्फ रिंकू पुत्र नन्दलाल यादव निवासी बेलहा थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज बताया गया । पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में बताया गया कि हमारे पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं उसे हम लोगों ने पिछले हफ्ते नवाबगंज चौराहे पर स्थित आर0के0 टेलीकाम दुकान से चोरी किये थे, जिसमें हम लोगों के साथ हमारे 02 अन्य साथी भी सम्मिलित थे । बरामद प्रिन्टर के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसे भी हम लोगों ने दो हफ्ते पहले ही किलहनापुर में जनसेवा केन्द्र से चोरी किये थे । बरामद कपड़ों के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसे हम लोगों ने 8-10 पहले रेरूवा चौराहे के पास स्थित कपड़े की दुकान से चोरी किये थे। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पाल द्वारा बताया गया कि जो हमारे पास से टवेरा गाड़ी बरामद हुई है, इसको मै किराये पर लेकर चलाता हूं तथा इस गाड़ी का प्रयोग हम लोग चोरी की घटनाओं में करते हैं, आज भी हम लोग यहां चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम को 15000/- रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक रोहित कुमार, रमिल कुमार, भानु प्रताप सिंह, यशवंत सिंह राठौर, शिवलखन यादव, सौरभ बघेल, जावेद अहमद, आशीष गौड़ व विजय कुमार शामिल रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































